Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज रानी मित्तल के निधन पर दु:ख प्रकट करने के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मित्तल परिवार को मिलने पहुंचे

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab,  Hoshiarpur, LD Mittal, Sunder Sham Arora
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 07 Dec 2021

Last updated on: Dec 07, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी आज सोनालिका ग्रुप के चेयरमैन श्री एल.डी. मित्तल की पत्नी श्रीमती राज रानी के निधन पर दु:ख प्रकट करने के लिए उनके निवास स्थान पर पहुँचे। श्रीमती राज रानी कुछ दिन पहले चल बसे थे।श्री एल डी मित्तल और उनके पुत्रों अमृत सागर मित्तल और दीपक मित्तल के साथ दुख सांझा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि माता जी का निधन समाज के लिए और ख़ास कर मित्तल परिवार के लिए बहुत बड़ा घाटा है। उन्होंने कहा कि श्रीमती मित्तल एक पवित्र और धार्मिक आत्मा था जिन्होंने अपनी संतान की किस्मत को रूप-रेखा देने में एक प्रमुख भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि श्रीमती मित्तल की दूरअन्देशी और सख़्त मेहनत और सर्वाेत्तम नतीजे पाने के प्रति उनका जुनून पूरे सोनालिका समूह के लिए ताकत का स्तंभ था।मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती मित्तल ने विश्व प्रसिद्ध कारोबारी घराने को स्थापित करने में अपने पति श्री एल डी मित्तल की अहम सहायता की। उन्होंने कहा कि श्रीमती मित्तल से प्राप्त कदरों-कीमतों स्वरुप परिवार और समूह ने एक तरफ़ ईमानदारी, समर्पण और लगन से परोपकारी गतिविधियों और दूसरी तरफ़ देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान डालने के लिए बेमिसाल प्रसिद्धि प्राप्त की। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि श्रीमती राज रानी के निधन से एक ऐसी शून्यता पैदा हो गयी है जिसको नज़दीक भविष्य में भरा जाना मुश्किल है।श्रीमती राज रानी को श्रद्धांजलि भेंट करते हुये मुख्यमंत्री ने इस दुख की घड़ी में परिवार के सदस्यों, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ दिली हमदर्दी का प्रगटावा किया। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि श्रीमती मित्तल एक महान दूरदर्शी और सांसारिक हस्ती थे जिन्होंने अपने बच्चों को जीवन में सफल होने और कारोबार में उत्कृष्टता हासिल करके देश की सेवा करने के लिए अच्छी शिक्षा दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और दुखी परिवार को यह अपूर्णीय घाटा सहन का बल प्रदान करने के लिए परमात्मा के आगे अरदास की।इस मौके पर दूसरों के इलावा विधायक श्री सुन्दर शाम अरोड़ा, श्री पवन कुमार आदिया, श्री राज कुमार चब्बेवाल, श्री अरुण डोगरा, श्री रमिन्दर अमला और श्रीमती इन्दु बाला, कांग्रेस के जि़ला प्रधान श्री कुलदीप नन्दा, लवली यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री अशोक मित्तल, डिप्टी कमिशनर श्रीमती अपनीत रियात और जि़ला पुलिस प्रमुख श्री कुलवंत सिंह हीर भी उपस्थित थे।   

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Hoshiarpur , LD Mittal , Sunder Sham Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD