Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ओमीक्रॉन वायरस से घबराने की नहीं सचेत रहने की ज़रूरत : ओम प्रकाश सोनी

वार्ड नं.68 में 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क के कार्य का किया शुभारंभ

O P Soni, Om Parkash Soni, Om Prakash Soni, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 05 Dec 2021

Last updated on: Dec 05, 2021, 00:00 IST

ओमीक्रॉन वायरस से घबराने की नहीं बल्कि सचेत रहने की ज़रूरत है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताई गई सावधानियों को अपनाकर हम इस वायरस से बच सकते हैं। यह बात श्री ओम प्रकाश सोनी उप मुख्यमंत्री पंजाब ने आज वार्ड नं.68 में 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क के कार्य का शुभारंभ करने के उपरांत कही।श्री सोनी ने बताया कि पहले इस सड़क पर गंदा नाला था, जिसे ढक दिया गया है और इस पर नयी सड़क बनाई जा रही है और नया सिवरेज भी डाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के आसपास नयी लायटें भी लगाई जाएंगी। इस अवसर पर श्री सोनी ने बंगला कालोनी की धर्मशाला के लिए 4 लाख रुपए और बाबा झुले लाल के हॉल की मुरम्मत के लिए 1 लाख रुपए का चैक भी भेंट किया। श्री सोनी ने मौके पर ही इलाके का दौरा भी किया और लोगों की मुश्किलों को सुना। श्री सोनी ने मौके पर उपस्थित नगर निगम के अधिकारियों को हिदायत की कि इनकी मुश्किलों का जल्द निपटारा किया जाये।

इस अवसर पर श्री सोनी ने नौजवानों को खेल के सामान की किटें भी बाँटीं और कहा कि नौजवानों को अपनी ऊर्जा खेल की तरफ भी लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन के लिए बहुत ज़रूरी हैं और खेल के दौरान नौजवानों में अनुशासन की भावना पैदा होती है।पत्रकारों के सवाल के जवाब में श्री सोनी ने कहा कि केजरीवाल द्वारा पंजाब के लोगों के साथ जो वादे किये जा रहे हैं, उनको पंजाब सरकार ने पहले ही पूरे कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पहले ही बुढ़ापा पैंशन की राशि को बढ़ाकर 1500/- रुपए प्रति माह, 2 किलोवाट तक बिजली के बकाए माफ, आशीर्वाद शगुन स्कीम की राशि को बढ़ाकर 51 हज़ार रुपए, कुशल कामगारों के मेहनताने में वृद्धि, 3/- रुपए प्रति यूनिट बिजली सस्ती आदि करके लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हर वर्ग के लोगों की मुश्किलों का हल किया है और वर्ष 2022 में एक बार फिर से हमारी सरकार सत्ता में आयेगी।इस अवसर पर कमिश्नर नगर निगम श्री सन्दीप ऋषि, काऊंसलर विकास सोनी, काऊंसलर ताहिर शाह, श्री परमजीत सिंह चोपड़ा, श्री रवि कांत, ऐक्सियन श्री सन्दीप सिंह, ऐक्सियन श्री अश्वनी कुमार, बाबा सलीम पहलवान, श्री रामपाल, श्री युद्धवीर के अलावा बड़ी संख्या में इलाका निवासी उपस्थित थे।

 

Tags: O P Soni , Om Parkash Soni , Om Prakash Soni , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD