Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

मुख्यमंत्री चन्नी और पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू की हाजिऱी में सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस में शामिल

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sidhu  Moosewala, Navjot Singh Sidhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Dec 2021

Last updated on: Dec 03, 2021, 00:00 IST

सिद्धू मूसेवाला के नाम से प्रसिद्ध पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू आज यहाँ पंजाब भवन में सादे परन्तु प्रभावशाली समारोह दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की हाजिऱी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।पार्टी में आने पर स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि राज्य के लोगों के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि सिद्धू मूसेवाला साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से सम्बन्ध रखते हैं क्योंकि उनके पिता भोला सिंह पूर्व सैनिक हैं जबकि माता चरण कौर गाँव की सरपंच हैं। उन्होंने कहा कि मूसेवाला जो दुनिया भर में करोड़ों की संख्या में चाहने वालों के दिलों की धडक़न हैं, पार्टी के लिए बड़ी ताकत साबित होंगे क्योंकि वह ज़मीनी स्तर पर जुड़े हुए व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में दाखि़ल होने के बाद मूसेवाला अपनी नयी जि़म्मेदारी के द्वारा लोगों की सेवा भी उसी जोशो-खरोश के साथ करेंगे, जिस तरह उन्होंने कड़ी मेहनत करके संगीत की दुनिया में शोहरत कमाई है।

इससे पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि मूसेवाला ने दुनिया भर में ख़ास कर नौजवानों में अपनी प्रसिद्धि के द्वारा पंजाबी संगीत में नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि प्रशंसकों की अनगिनत संख्या के साथ संगीत की असीम प्रतिभा के साथ मूसेवाला अपने माता-पिता के रास्ते पर चलते हुए मानवता की तन-मन से सेवा करेंगे।मुख्यमंत्री और पंजाब कांग्रेस के प्रधान का धन्यवाद करते हुए सिद्धू मूसेवाला ने कहा कि उनको कांग्रेस में शामिल होकर ख़ुशी हुई है क्योंकि सिर्फ़ यही राजनैतिक पार्टी है जहाँ समाज की सेवा करने के लिए विशेष तौर पर मामूली पृष्ठभूमि वाले साधारण लोगों को उपयुक्त मंच प्रदान किया जाता है।इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस मामलों के इंचार्ज हरीश चौधरी, केबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी, राज कुमार वेरका और अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग, पंजाब तकनीकी शिक्षा बोर्ड महेन्दर सिंह केपी के अलावा विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों, बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा और पीरमल सिंह उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sidhu Moosewala , Navjot Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD