Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैप्टन और बादल पंजाब को तबाह करने के लिए मोदी के साथ मिले हुए : चरणजीत सिंह चन्नी

मुख्यमंत्री द्वारा निहाल सिंह वाला में डिग्री कालेज खोलने और सर्वपक्षीय विकास के लिए 15 करोड़ रुपए का ऐलान

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बद्धनी कलां /मोगा , 01 Dec 2021

Last updated on: Dec 01, 2021, 00:00 IST

अमीरों की कोई जाति जा धर्म नहीं होता, यह लोग अपने निजी स्वार्थों के लिए किसी को भी ताक पर लगा देते हैं। आज यहां अनाज मंडी में राज्य स्तरीय समागम के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने संबोधन के दौरान कैप्टन और बादलों को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि यह परिवार अपने निजी स्वार्थों के लिए पंजाब को तबाह करने के लिए मोदी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के साथ मिले हुए हैं।लोगों के भारी जलसे को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पहले बादलों ने राज्य में कृषि कानून लागू किये और फिर यही कानून मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को सलाह देकर देश भर में लागू करवाने के लिए अहम भूमिका निभाई। हरसिमरत की वजीरी बचाने के लिए ही बादलों ने इन कानूनों के हक में प्रचार तक किया। हरसिमरत ने अपनी मजऱ्ी से केंद्रीय मंत्रालय से इस्तीफ़ा नहीं दिया बल्कि लोगों के भारी विरोध ने उसे इस्तीफ़ा देने के लिए मजबूर किया।पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को भी आड़े हाथों लेते हुये मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि कैप्टन भी मोदी सरकार के साथ मिल कर पंजाब और पंजाबियों के साथ धोखा कर रही है और केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से बी.एस.ऐफ का घेरा 50 किलोमीटर तक बढ़ाने के केंद्र सरकार के फ़ैसले को सही ठहरा रहा जो कि प्रत्यक्ष रूप् से राज्यों के संघीय ढांचे पर हमला है जिसको पंजाबी कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।उन्होंने बादलों और कैप्टन परिवार के मिले होने का जि़क्र करते हुये कहा कि इनकी सांझ के कारण ही पंजाब में ट्रांसपोर्ट और केबल माफीए के द्वारा पंजाब के लोगों की लूट होती रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे उनको मुख्यमंत्री बने सिर्फ़ दो महीने ही हुए हैं परन्तु उन्होंने बादलों की सरप्रस्ती में चलते ट्रांसपोर्ट माफीए पर पूरी नकेल डाल दी है और अब इनकी ही सरप्रस्ती अधीन चल रहे केबल माफीए पर नकेल डालने के लिए सरकार कार्यवाही कर रही है।

उधर केजरीवाल पर हमला बोलते हुये मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि केजरीवाल और उसकी टोली आम आदमी का नकाब पहन कर बाहर से लुटेरों की तरह पंजाबियों को लूटने की साजि़शें घड़ रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के बुद्धिमान लोग ऐसे बहरूपियों की चालें सफल नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में सिर्फ़ पंजाब के लोगों का ही शासन रहेगा क्योंकि बाहर से आए केजरीवाल जैसे को पंजाब के आम लोगों की समस्याओं और ज़रूरतों की समझ ही नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केजरीवाल तो सिर्फ़ ड्रामे करके और झूठी गारंटियां देकर पंजाब में सत्ता पर काबिज़ होना चाहता है इससे अधिक उसका पंजाब के साथ कोई सरोकार नहीं है।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने निहाल सिंह वाला हलके सर्वपक्षीय विकास के लिए 15 करोड़ रुपए की ग्रांट और सभी कच्चे रास्ते पक्के करने का ऐलान किया। इलाके की काफी समय से लटकती माँग को पूरा करते हुये मुख्यमंत्री ने निहाल सिंह वाला हलके में एक डिग्री कालेज खोलने का भी ऐलान किया।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इलाके के लोगों को आगामी विधान सभा चुनाव में धड़ेबंदी से ऊपर उठ कर एकजुटता से राज्य में कांग्रेस पार्टी को वोटें डाल कर आम लोगों का शासन बहाल करने की अपील की और भरोसा दिया कि लोगों के पसन्दीदा नेता को ही पार्टी की तरफ से टिकट से नवाजा जायेगा।इस समागम के मौके पर मुख्यमंत्री ने दो लाभार्थियों को औपचारिक तौर पर 5-5 मरले के प्लाटों की सन्नदें देकर मालिकाना हक देने की शुरुआत की। आज मोगा जि़ले के कुल 1294 लाभार्थियों को 5-5 मरले के प्लाटों की सन्नदें सौंपी गई।इस मौके पर राणा गुरजीत सिंह कैबिनेट मंत्री, पंजाब और मुहम्मद सदीक लोक सभा मैंबर ने भी संबोधन किया और कैप्टन सन्दीप सिंह संधू ने आए मेहमानों का स्वागत किया। इनके अलावा इस मौके पर अजीत सिंह शांत पूर्व विधायक, बीबी राजविन्दर कौर भागीके पूर्व विधायक, बीबी जगदर्शन कौर, भुपिन्दर सिंह साहोके, अमरजीत कौर साहोके, मुखतियार सिंह रिटायर्ड एस.पी, हरी सिंह खाई डायरैक्टर मंडी बोर्ड, इन्द्रजीत सिंह तलवंडी भंगेरियां चेयरमैन जि़ला परिषद मोगा, विनोद बांसल चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट मोगा, हरीश नैयर डिप्टी कमिशनर, सुरजीत सिंह डी.आई.जी फिऱोज़पुर रेंज और सुरिन्दरजीत सिंह मंड जि़ला पुलिस प्रमुख भी उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD