Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

बेअदबी की घटनाएं और बरगाड़ी और कोटकपूरा गोलीकांड के पीछे बादलों का हाथ : चरणजीत सिंह चन्नी

कोटकपूरा और जैतो विधान सभा हलकों के सर्वपक्षीय विकास के लिए 15-15 करोड़ रुपए का ऐलान

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Kotkapura, Faridkot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोटकपूरा (फरीदकोट) , 30 Nov 2021

Last updated on: Nov 30, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज बरगाड़ी में बेअदबी की घटना और इसके नतीजा के तौर पर बहबल कलां और कोटकपूरा में घटी गोलीबारी की घटना के लिए बादलों को ज़िम्मेदार ठहराया।मुख्यमंत्री आज कोटकपूरा की नयी अनाज मंडी में बड़ी रैली को संबोधन कर रहे थे, जहां उन्होंने कोटकपूरा और जैतो विधान सभा हलकों के सर्वपक्षीय विकास के लिए 15 -15 करोड़ रुपए देने का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि मामला विचाराअधीन है इस लिए वह और विवरण नहीं दे सकते। हालाँकि, मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि इस घृणित अपराध के दोषियों से बादलों की मिलीभुगत थी।बहबल कलाँ और कोटकपूरा में घटी गोलीबारी की घटनाओं को याद करते हुये मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि इन स्थानों पर शांतमयी प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी नहीं हुई बल्कि यह गोलीबारी हमारे सीनों पर हुई है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘‘हम प्रण लेते हैं कि इस ना-माफी योग्य अपराध के असली दोषियों और कृषि बिलों को लागू करने में जिनकी बड़ी भूमिका रही है, को बक्शा नहीं जायेगा। अपनी सरकार के रुख को दोहराते हुये चन्नी ने कहा कि उनकी सरकार के सभी वायदे सिर्फ़ दो महीनों के दौरान हकीकत में बदल गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अन्य कल्याण स्कीमों के अलावा अब हम पंजाब में बिजली और पेट्रोल सबसे कम कीमत पर दे रहे हैं जिनकी आज सबसे ज़्यादा ज़रूरत है।’’दूसरी तरफ़ आप सिर्फ़ झूठे वायदों, फ़र्ज़ी गारंटियों और झूठ के पुलिंदों के साथ लोगों को गुमराह कर रही है। चन्नी ने कहा, ‘केजरीवाल एक धोखेबाज़ है और उसके ऐलान और स्कीमों का वास्तव में दिल्ली में भी लोगों को कोई फ़ायदा नहीं, इसलिए पंजाब तो बहुत दूर की बात है।’’ 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में 400 यूनिट तक मुफ़्त बिजली का ऐलान एक ड्रामेबाज़ी के इलावा और कुछ नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सरकार 400 यूनिटों से ज्यादा उपभोग पर भारी रकम वसूलती है, जोकि एक परिवार का आम उपभोग है।परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने लोगों को संबोधन करते हुये कहा कि बादलों की बसों को रोकने की कभी किसी ने हिम्मत नहीं की और उनकी सरकार ने न सिर्फ़ सभी ग़ैर-कानूनी बसों को बंद कर दिया है बल्कि ऐसी 135 बसों को कब्ज़े में लेकर राज्य के खजाने को 14 करोड़ रुपए का लाभ भी दिलाया। मंत्री ने बताया कि सरकारी बसों की रोज़मर्रा की आमदन बढ़ कर 1.15 करोड़ रुपए हो गई है।उन्होंने कहा कि राज्य का परिवहन विभाग ग़ैर-कानूनी बसों को चलने से रोकने के लिए जो कुछ भी कर रहा है, वह मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से दिए गए हौसले स्वरुप है।समागम की शुरूआत के मौके पर मार्कफैड पंजाब के चेयरमैन और फरीदकोट से विधायक कुशलदीप ढिल्लों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और फरीदकोट में विकास कामों के लिए ग्रांटों की माँग की।फरीदकोट से संसद मैंबर मुहम्मद सदीक ने भी रैली को संबोधन किया और जैतो के एक अस्पताल को अपग्रेड करने की माँग की जिसको मुख्यमंत्री ने उपयुक्त मंजूरी दे दी है।समागम में दूसरों के अलावा फ़िरोज़पुर (ग्रामीण) से विधायक सतकार कौर, पूर्व विधायक हरनिरपाल सिंह कुक्कू, ज़िला कांग्रेस कमेटी के प्रधान अजयपाल सिंह संधू, भाई राहुल, पूर्व विधायक करन कौर बराड़, डिप्टी कमिशनर विमल कुमार सेतिया, एस.एस.पी. वरुण शर्मा, पूर्व मंत्री ओपिन्दर शर्मा, बलजीत सिंह गोरा और अन्य मौजूद थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Kotkapura , Faridkot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD