Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बादलों को पंजाब के विरुद्ध किए गए गुनाहों की कीमत चुकानी पड़ेगी : चरणजीत सिंह चन्नी

राएकोट हलके से ‘आप’ के विधायक मुख्यमंत्री चन्नी और पंजाब कांग्रेस के प्रधान सिद्धू की हाजिऱी में कांग्रेस में शामिल

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Moga, Baghapurana, Navjot Singh Sidhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बाघापुराना (मोगा) , 25 Nov 2021

Last updated on: Nov 25, 2021, 00:00 IST

राज्य की अंधी लूट-मार करने के लिए बादल परिवार पर बरसते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज कहा कि बादलों को पंजाब और यहाँ के लोगों के विरुद्ध किए गए ना माफ करने योग्य गुनाहों की कीमत चुकानी पड़ेगी।यहाँ स्थानीय अनाज मंडी में मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया, जहाँ पंजाब कांग्रेस के प्रधान स. नवजोत सिंह सिद्धू भी उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा ने पंजाब के विरुद्ध हरेक बुरे काम में बादलों का हाथ है। उन्होंने कहा कि राज्य में केबल माफिया, रेत माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया और अन्य ऐसे कारोबार बादलों के कुशासन के दौरान फले-फूले थे। उन्होंने कहा कि इस माफीए ने पंजाब की संपत्ति की अंधी लूट की। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि बादलों की सरपरस्ती अधीन इस माफीए ने पंजाब को तबाह करके रख दिया और अब उनको अपने किए की सज़ा भुगतनी पड़ेगी और यह दिन अब बहुत दूर नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जब उन्होंने बादलों की सरपरस्ती वाले माफीए के विरुद्ध लगाम कसी तो बादल अपना बचाव करने के लिए इधर-उधर हाथ-पैर मार रहे हैं। हालाँकि, उन्होंने कहा कि बादलों के गुनाह माफी के लायक नहीं और ज्यादतियों और गलतियों के लिए उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री चन्नी ने बादलों की मलकीयत वाले केबल माफीए के खि़लाफ़ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि यह देरी से लिया गया फ़ैसला है। मुख्यमंत्री चन्नी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए उसे अफ़वाहें फैलाने वाला राजनीतिज्ञ बताया, जो पंजाबियों को गुमराह करके पंजाब की सत्ता हथियाने के लिए तत्पर है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केजरीवाल और उसकी कंपनी को यह बात याद रखनी चाहिए कि इतिहास गवाह है कि पंजाबी हमेशा अपनी धरती और लोगों को बेहद प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि बीते समय में पंजाबियों ने ना तो कभी राज्य की सत्ता बाहरी व्यक्ति के हाथ में सौंपी है और ना ही भविष्य में ऐसा होने देंगे। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि दिल्ली मॉडल का कोई अस्तित्व नहीं है जबकि कांग्रेस के पंजाब मॉडल के साथ लोगों को बेहतर शासन मुहैया करवाया जा रहा है।

केजरीवाल पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उसे तो राज्य के बारे में बुनियादी समझ भी नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने उनको राज्य की दो रिवायती खेल ‘गिल्ली डंडा’ और ‘बंदर किल्ला’ के बीच का अंतर बताने के लिए कहा। मुख्यमंत्री चन्नी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केजरीवाल और उसकी कंपनी का पंजाब को लूटने का ख्वाब कभी भी हकीकत में नहीं बदलेगा।मुख्यमंत्री ने लोगों के साथ भावात्मक सांझ प्रकट करते हुए कहा कि वह एक साधारण परिवार से सम्बन्ध रखते हैं, जिस कारण वह लोगों की समस्याओं को भली-भाँति जानते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का हरेक आम लोगों की भलाई के उद्देश्य से उठाया जाता है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि हमारी सरकार आम लोगों की, आम लोगों के लिए और आम लोगों द्वारा बनाई गई सरकार है।मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब को लूटने के लिए अलग-अलग पार्टियों के धनवान राजनीतिज्ञों का आपस में नापाक गठजोड़ बनाया हुआ था, जिसमें से आम व्यक्ति को पूरी तरह से बाहर कर दिया था। उन्होंने कहा कि धनवान टोलियों के सदस्यों ने अपने संकुचित हितों और पंजाब की लूट-मार करने के लिए गहरी सांझ डाली हुई थी। उन्होंने कहा कि यह लोग दुर्भावना से ऐसा कर रहे थे, जिससे सत्ता का गरिमा का आनंद ले सकें, जबकि हरेक पाँच सालों के बाद शासक तो बदलता था परन्तु सत्ता इन लोगों के हाथों में रहती थी। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि अब यह गठजोड़ टूट चुका है और सत्ता की बागडोर आम आदमी के हाथ में है।मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि वह खुशकिस्मत हैं कि कांग्रेस लीडरशिप ने उनको राज्य की सेवा करने का मौका प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि मैं राज्य के लोगों को दरपेश समस्याओं के हल के लिए यत्नशील हैं। 

कांग्रेस सरकार द्वारा लोक-हितैषी पहलकदमियों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि बिजली बिलों के 1500 करोड़ रुपए के बकाए माफ किए गए हैं, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरें 3 रुपए प्रति यूनिट घटाई गई हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में मोटरों के 1200 करोड़ रुपए माफ किए गए हैं, पानी के खर्चे घटाकर 50 रुपए महीना किए गए हैं, रेत के रेट घटाकर 5.50 रुपए प्रति वर्ग फुट कर दिए गए हैं और पंजाब सरकार गन्ने के 50 रुपए बढ़े भाव में से 35 रुपए का खर्चा वहन कर रही है, जबकि प्राईवेट मिलों को अब सिफऱ् 15 रुपए का बोझ ही वहन करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि सिफऱ् यही नहीं बल्कि आने वाले दिनों में और भी कई ऐसे महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाघापुराना में एक नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने के साथ-साथ शहीद भगत सिंह के नाम पर स्टेडियम बनाने का ऐलान किया। उन्होंने गुरू नानक कॉलेज और स्पोट्र्स अकादमी के लिए अनुदान के साथ बाघापुराना के दो मौजूदा अस्पतालों को अपग्रेड करने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने समाध भाई को सब तहसील का दर्जा देने का ऐलान भी किया। मुख्यमंत्री चन्नी और स. सिद्धू का स्वागत करते हुए बाघापुराना से विधायक श्री दर्शन सिंह बराड़ ने कहा कि इन नेताओं द्वारा इस हलके का दौरा करने के लिए उनके पास धन्यवाद करने के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं के सत्ता में आने से कार्यकर्ताओं की प्रतिष्ठा में इज़ाफा हुआ है। श्री बराड़ ने मुख्यमंत्री द्वारा उनके हलके को अनुदान देने के लिए धन्यवाद भी किया। इस दौरान हलका रायकोट से ‘आप’ विधायक जगतार सिंह जग्गा आम आदमी पार्टी को अलविदा कह कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री चन्नी और स. सिद्धू दोनों ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर अन्यों के अलावा सांसद श्री मोहम्मद सदीक, विधायक श्री दर्शन सिंह बराड़, श्री कुलबीर सिंह ज़ीरा, श्रीमती सतकार कौर और राणा गुरमीत सिंह सोढी उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Moga , Baghapurana , Navjot Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD