Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

पंजाब के राज्यपाल ने "साड्डा सोहना पंजाब" काफी टेबल बुक का किया विमोचन

हरप्रीत संधू द्वारा लिखित कॉफी टेबल बुक में पंजाब के छिपे हुए दर्शनीय स्थलों को फिर से खोजा गया है

Banwarilal Purohit, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Banwari Lal Purohit, Sadda Sohna Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ , 23 Nov 2021

Last updated on: Nov 23, 2021, 00:00 IST

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने  पंजाब के  वकील और  नेचर आर्टिस्ट हरप्रीत संधू द्वारा लिखी गई एक कॉफी टेबल बुक "साड्डा सोहना पंजाब" का विमोचन किया। इस काफी टेबल बुक में पंजाब के मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्राकृतिक स्थलों का चित्रण किया गया है।पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने हरप्रीत संधू के प्रयासों की सराहना की और कहा कि कॉफी टेबल बुक "सड्डा सोहना पंजाब" पंजाब की शांत प्रकृति को दर्शाती है। कॉफी टेबल बुक को देखने के बाद बाद उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल पंजाब बल्कि दुनिया भर के प्रकृति प्रेमियों को  पंजाब के मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्राकृतिक स्थान, हरे-भरे जंगलों के सुंदर मनोरम दृश्य, पंजाब की नदियों के प्रवाह से रूबरू कराएगी क्योंकि इसमें  इन सबको खूबसूरती से चित्रित किया गया है।कॉफी टेबल बुक में पंजाब के राज्यपाल, पंजाब के मुख्यमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, के प्रस्तावना और सार्थक संदेश है जिन्होंने इस काफी टेबल बुक को पंजाब के टूरिज्म प्रोजेक्ट्स को प्रकृति प्रेमियों तक पहुंचाने में मददगार बताया है। 133 पेज वाली इस कॉफी में पंजाब की अनदेखी सुंदरता की झलक को दिखाया गया है। 

यह काफी टेबल बुक पंजाब के आश्चर्यजनक प्राकृतिक स्थलों का चित्रण करती है। कॉफी टेबल बुक में  श्री गुरु नानक देव जी के विचारों का सुंदर समामेलन किया गया है जो इस बात पर जोर देता है कि “ईश्वर सभी सृष्टि में हैं :वायु हमारा गुरु है, जल हमारा पिता है और पृथ्वी हमारी माता है”, और इस तरह से  पंजाब के लोगों को प्रेरित करेगा कि प्रकृति में ईश्वर की दिव्य उपस्थिति हैं और उसके साथ वे अपने प्रेमपूर्ण संबंध रखें ।कॉफी टेबल बुक "साड्डा सोहना पंजाब" की प्रस्तुति के दौरान लेखक हरप्रीत संधू ने  कहा कि उन्होंने इस पुस्तक को उन अद्वितीय  दर्शनीय स्थलों, नदियों, बांधों और झीलों की आश्चर्यजनक सुंदरता को चित्रण करने के उद्देश्य से लिखा है जो कि पर्यटकों की नजरों से शायद अछूते रहे हों ।  उन्होंने इस मौके पर डॉ. सुरजीत पातर और राजिन्दर गुप्ता चेयरमैन ट्राइडेंट फाउंडेशन को भी पंजाब की प्रकृति पर इस मूल्यवान परियोजना को पूरा करने में मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।

 

Tags: Banwarilal Purohit , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Banwari Lal Purohit , Sadda Sohna Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD