Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ऑटो रिक्शा चालकों के दिल जीत कर ले गए आम लोगों के मुख्यमंत्री चन्नी

राह में अचानक रुक कर किया ऑटो चालकों की शिकायतों का निपटारा, चालकों ने मुख्यमंत्री की नई कार्यशैली की तारीफ़ों के पुल बांधे

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Navjot Singh Sidhu, Manpreet Singh Badal, Bharat Bhushan Ashu, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 22 Nov 2021

Last updated on: Nov 22, 2021, 00:00 IST

लुधियाना के गिल चौक पर ग्राहकों के इंतज़ार में ऑटो रिक्शा चालक आम दिनां की तरह बैठे हुए थे तो उनके पास अचानक मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रूप में मेहमान पहुँच गया। मुख्यमंत्री चन्नी ऑटो रिक्शा चालकों की समस्याएँ सुनने के लिए अनाज मंडी की ओर जाते समय रास्ते में उनके पास रुक गए थे।वहां बैठे चालकों की हैरानी की कोई हद न रही और वह ख़ुशी से झूम उठे क्योंकि हाल ही के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि कोई मुख्यमंत्री उनकी शिकायतें सुनने के लिए उनके पास खुद चलकर आया हो। मुख्यमंत्री चन्नी के साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी थे जो ऑटो चालकों के दरमियान लकड़ी के बेंच पर बैठे और उनके साथ बातचीत की। मुख्यमंत्री चन्नी को ऑटो रिक्शा चालकों ने चाय की पेशकश की और मुख्यमंत्री ने अपने बेबाक अंदाज़ में इन पलों का आनंद लेते हुए चाय के कप में मट्ठी डूबोकर खाई।ऑटो रिक्शा चालकों के साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री चन्नी ने उनको सभी जायज़ माँगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा दिया। 

ऑटो रिक्शा चालकों की भारी भीड़ हो जाने पर मुख्यमंत्री चन्नी स्टूल पर खड़े हो गए और ताली की गूँज में चालकों को संबोधित किया। ऑटो रिक्शा चालकों के साथ भावनात्मक राग छेड़ते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि शुरुआती दिनों में उन्होंने ख़ुद भी ऑटो रिक्शा चलाया। ऑटो चालकों के दिल जीतते हुए मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि उनको जल्द ही नये रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी किये जाएंगे जिससे उनको किसी किस्म की परेशानी से बचाया जा सके।मुख्यमंत्री चन्नी ने यह भी ऐलान किया कि बकाया पड़े सभी चालान भी माफ कर दिए जाएंगे। उन्होंने ऑटो चालकों को ट्रैफ़िक नियमों का पालन और अपना काम इमानदारी के साथ करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री चन्नी ने ऑटो रिक्शे चलाने के लिए विशेष तौर पर पीली लाईन खींचने की माँग को भी स्वीकार कर लिया।इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और भारत भूषण आशु, विधायक कुलदीप सिंह वैद, संजय तलवार और लखबीर सिंह लखा, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव राहुल तिवारी, डिप्टी कमिश्नर वरिन्दर शर्मा, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Navjot Singh Sidhu , Manpreet Singh Badal , Bharat Bhushan Ashu , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD