Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

पंजाब में मोटापा और डायबिटीज एक महामारी

मेटाबोलिक सर्जरी : मोटापा और मधुमेह के रोगियों के लिए आशा की नई किरण: डॉ गुरविंदर सिंह जम्मू, बैरिएट्रिक एंड मेटोबोलिक सर्जरी स्पेशलिस्ट

Health, Diabesity, Diabetes, Obesity, Dr Gurvinder Singh Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Nov 2021

Last updated on: Nov 21, 2021, 00:00 IST

मोटापा को किसी भी तरह से हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह कहना है प्रसिद्ध बैरिएट्रिक एंड मेटोबोलिक सर्जरी स्पेशलिस्ट डॉ गुरविंदर सिंह जम्मू का। आज चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डाक्टर डॉ गुरविंदर सिंह जम्मू ने बताया कि मोटापा एक बहुत ही जटिल बीमारी है और यह व्यक्ति के मानसिक, शारीरिक व समाजिक आर्थिक तौर तरीकों को प्रभावित करती हैं। मोटे लोगों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पडता है यहां तक कि उनकी घरेलु जिदंगी में भी उसका असर होता है और तलाक तक की नौबत आ जाती है।मोटापा व  टाइप-2 डायबिटीज बीमारी लगातार बढ़ रही है।  पूरी दुनिया में मोटापा सबसे ज्यादा होने वाली मेटाबोलिक बीमारी के रूप में उभर कर सामने आया है और  इस बीमारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में किये गए एक अध्ययन में मॉर्बिड ओबेसिटी को 13 प्रकार के कैंसर रोग से भी जोड़ा गया है । हालांकि भारत ने ऐतिहासिक रूप से कुपोषण से लड़ाई लड़ी है, लेकिन पिछले दस वर्षों में देश में मोटे लोगों की संख्या दोगुनी हो गई है - और यह प्रवृत्ति शहरी क्षेत्रों में स्पष्ट है। पंजाब में, लगभग एक तिहाई से अधिक आबादी मोटापे से ग्रस्त है - और यह अनुपात महिलाओं में अधिक है, जिनमें से आश्चर्यजनक रूप से 37% मोटापे से ग्रस्त हैं! भारत में लगभग 13.5 करोड़ से अधिक लोग मोटापे से पीड़ित हैं, जिसे केवल चीन और अमेरिका ने पीछे छोड़ दिया है।

मोटे लोगों के लिए कई तरह की बीमारियों का रिस्क रहता है जिसमें  टाइप-2 डायबिटीक मेलिटस, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज, हायपरटेंशन, डिसलिपिडीमिया, रेस्पिरेट्री डिसीसेज, ओस्टियो आर्थारिटीज व मानसिक अवसाद जैसी बीमारियां शामिल हैं । कई तरह के शोधों से यह साबित होता है कि  मोटापा व डायबिटीज मे गहरा रिश्ता है। उन लोगों में डायबिटीज बीमारी का खतरा ज्यादा हो जाता है जिनका बीएमआई  25 से ज्यादा होता है। कई तरह के शोधों से यह जाहिर होता है कि मध्यम उम्र के उन भारतीय लोगों में जिनका बीएमआई 23 से ज्यादा है उनमें  टाइप टू डायबिटीज  होने का ज्यादा खतरा होता है।डॉ गुरविंदर सिंह जम्मू का कहना है कि पंजाब में मोटापा समस्या का प्रमुख कारण आरामदायक जीवन शैली व सामाजिक आदतें जिनमें लोग बगैर नियंत्रण के खाते हैं। लोगों में जंक फूड को खाने या फिर बूफे सिस्टम में ज्यादा खाने से यह समस्या होती है। यदि इस खाने के साथ शराब का सेवन भी किया जाता है तो यह बहुत बडी समस्या पैदा कर सकता है। यह बीमारी वंशानुगत भी हो सकती है इसलिए ऐसे लोगों को अपनी जीवन शैली  व खान पानी के तरीकों को बदलने के लिए हमेशा ही तत्पर रहना चाहिए। मोटापा बच्चों को भी प्रभावित कर सकता है। आज की जीवन शैली में बच्चे दिन भर मोबाइल या फिर लैपटाप पर ज्यादा समय व्यतीत करते हैं ऐसे में यह मोटापा को बढाता है।  इससे न सिर्फ मोटापा का रिस्क पैदा होता है बल्कि विटामिन डी की भी कमी होती है। जो कि मोटापा या फिर डायबिटीज दोनों में ही रिस्क फैक्टर हैं।

टाइप २ डायबिटीज के मरीजो के बारे में बातचीत करते हुए डॉ गुरविंदर सिंह जम्मू ने बताया गत समय दौरान जारी अंतर्राष्ट्रीय हिदायतों के अनुसार भी मेटाबोलिक सर्जरी को टाइप २ डायबिटीज के मरीजो के लिए पहला इलाज बताया गया है। डायबिटीज और मोटापा एक ऐसी बीमारी है जो मेटाबोलिक सर्जरी के जरिेए ठीक किया जा सकता है। सरकार भी इसको रोकने में मदद कर रही है।  इसे रोकने के लिए फिट इंडिया मूवमेंट, नेशनल मानीटरिंग फ्रेमवर्क, आयुष्मान भारत आदि कार्यक्रमों को शुरु किया गया है। डॉ गुरविंदर सिंह जम्मू ने कहा कि  मोटापा की बीमारी के इलाज में इंश्योरेंस कवरेज एक अहम कडी है।डॉ गुरविंदर सिंह जम्मू का कहना है कि उनका अनुभव रहा है कि वित्तीय समस्या के कारण ज्यादातर मरीज मोटापे का इलाज करने से परहेज करते हैं। लेकिन यह समझना चाहिए मोटापा एक गंभीर मेडिकल कंडीशन हैं। इसका इलाज इंश्योरेंस के जरिए करने से निश्चित रूप से ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा होगा और वे इलाज के लिए सामने आएंगे।डॉ गुरविंदर सिंह जम्मू ने कहा कि मोटापे के रोगियों में मेटाबोलिक सर्जरी से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, गठिया और कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।  गैर-मोटापे के रोगियों में मधुमेह के उपचार के लिए भी मेटाबोलिक सर्जरी इलाज करने का एक प्रभावी तरीका है। डॉ गुरविंदर सिंह जम्मू ने यह भी कहा कि सर्जरी लेप्रोस्कोपिक रूप से की जाती हैं, जिसके परिणामस्वरूप इस प्रकार की सर्जरी में कम जटिलताएं होती हैं और रोगियों को ठीक होने में बहुत कम  समय लगता है और सर्जरी के उपरांत मरीज़ अपनी दिनचर्या में बेहतर महसूस करते हैं और बेहतर पारिवारिक, सामाजिक और कामकाजी जीवन जीते हैं।डॉ गुरविंदर सिंह जम्मू ने इस मौके पर अपने कुछ रोगियों के अनुभवों को भी साझा किया, जो मधुमेह के उपचार के लिए मेटाबोलिक सर्जरी से गुजर चुके हैं।डॉ गुरविंदर सिंह जम्मू , जम्मू हॉस्पिटल जालंधर के डायरेक्टर और हेड डिपार्टमेंट ऑफ सर्जरी हैं और जल्द ही चंडीगढ़ में भी अपॉइन्ट्मन्ट के आधार पर औ पी डी शुरू करेंगे 

 

Tags: Health , Diabesity , Diabetes , Obesity , Dr Gurvinder Singh Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD