Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

आईएएनएस की समीक्षा: 'कैश': नोटबंदी पर आधारित एक हास्य फिल्म

Review, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Rishab Seth, Amol Parashar, Smriti Kalra, Gulshan Grover, Kavin Dave, Anand Alkunte
Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Nov 2021

Last updated on: Nov 19, 2021, 00:00 IST

'कैश' साल 2017 के दौरान नोटबंदी की पृष्ठभूमि में उद्यमियों के जीवन से जुड़ा एक हास्य नाटक है। अरमान गुलाटी भारत का सेल्फ मेड एलन मस्क बनना चाहता है, और वह उज्‍जवल विचारों और स्टार्ट-अप योजनाओं पर खूब मेहनत करता है। तीन स्टार्ट-अप चलाने के बाद, नोटबंदी एक मौके के रूप में आता है, लेकिन भाग्य ने उस महत्वाकांक्षी उद्यमी के लिए कुछ अलग ही सोच रखा था। ऋषभ सेठ द्वारा अभिनीत, 'कैश' में अमोल पाराशर, कविन दवे, गुलशन ग्रोवर, स्वानंद किरकिरे, स्मृति कालरा और पवन चोपड़ा प्रमुख भूमिकाएँ निभा रहे हैं। अरमान गुलाटी के रूप में अमोल पाराशर में एक स्ट्रीट-स्मार्ट उद्यमी का उत्साह, स्वभाव और रवैया है, लेकिन वह अपनी किस्मत पर निर्भर है। 

अपने दोस्त सोडा के साथ कंपनियों को चलाने के अपने ट्रैक रिकॉर्ड के साथ, वह अंतत: नोटबंदी के दौरान लोगों के पैसे से मनी लॉन्ड्रिंग का काम करता है।लेकिन वह इस काम में खूब घोटाला करता है। एक स्थानीय राजनेता का पैसा बंदूक बनाने वाले स्टार्ट-अप में फंस जाता है, वहीं अरमान देखता है कि उसके करीबी उससे धीरे धीरे दूर हो रहे है। उसके गलत कामों के कारण वह अपने चाचा, प्रेमिका और सबसे अच्छे दोस्त मुसीबत में डाल देता है। सबको पुलिस लॉक-अप बंद कर दिया जाता है। ये रोलर-कोस्टर राइड कहानी को आगे बढ़ाती है। यह फिल्म मस्ती से भरपूर है जिसे कॉमेडी के सभी प्रशंसक पसंद करेंगे। अरमान की कॉमिक टाइमिंग बहुत अच्छी हैं, जो आपको खूब हंसाएगी। 

फिल्म घर-घर बस संदेश देती है कि पैसा कमाना आसान नहीं होता, इसके लिए मेहनत करनी पड़ती है। विशेष भट्ट द्वारा निर्मित फिल्म, ऋषभ सेठ के निर्देशन में बनी पहली फिल्म है, और उन्होंने एक तेज-तर्रार फिल्म को रोल आउट करने का उल्लेखनीय काम किया है और किसी भी बिंदु पर उन्होंने कथानक पर अपनी पकड़ नहीं खोई है। एक नौसिखिया निर्देशक रूप में उन्होंने बहुत ही बेहतरीनकाम किया है। फिल्म: 'कैश' (डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग होगी)। अवधि: 118 मिनट। निर्देशक: ऋषभ सेठ। कलाकार: अमोल पाराशर, स्मृति कालरा, गुलशन ग्रोवर, कविन दवे और आनंद अलकुंटे।

 

Tags: Review , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Rishab Seth , Amol Parashar , Smriti Kalra , Gulshan Grover , Kavin Dave , Anand Alkunte

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD