Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मैं खुद को दोहराना नहीं चाहता : आयुष शर्मा

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Aayush Sharma, Antim, The Final Truth
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Nov 2021

Last updated on: Nov 16, 2021, 00:00 IST

अभिनेता आयुष शर्मा का कहना है कि 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' में उन्होंने बहुत मेहनत की है। इस फिल्म में वो 'लवरबॉय' वाली भूमिकाएं दोहराना नहीं चाहते थे। आयुष ने 2018 में 'लवयात्री' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने एक प्रेमी लड़के की भूमिका निभाई थी। अब, वह 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' में एक विलेन की भूमिका निभाते सुपरस्टार सलमान खान के साथ एक्शन करते नजर आएंगे। सवाल ये है कि क्या वह इस किरदार को लेकर आशंकित थे? आयुष ने आईएएनएस के साथ एक स्पष्ट बातचीत में कहा कि नहीं, मुझे वास्तव में लगता है कि एक ग्रे किरदार निभाना दिलचस्प है। मुझे लगता है कि इंसानों की कई परतें होती हैं। कई बार हो सकता है कि आप दुनिया के लिए गलत हैं लेकिन किसी के लिए सही हो सकते हैं। तो यह काफी दिलचस्प था। मेरे दिमाग में एक महत्वपूर्ण धारणा भी थी, जिसे मैंने साकार किया। 31 वर्षीय स्टार ने खुलासा किया कि वह वास्तव में किस चीज से डरे हुए थे। 

उन्होंने कहा कि मैं चरित्र को लेकर थोड़ा डरा हुआ था, क्योंकि यह मेरे लिए एकदम नया किरदार था। मुझे नहीं पता था कि क्या मैं इसे करने के लिए योग्य हूं। मुझे नहीं पता कि मैं किरदार के दिमाग की कई परतों, जटिलताओं को प्रदर्शित करने में सक्षम हूं या नहीं। और वह कुछ ऐसा था जो वास्तव में मुझे डरा रहा था। उन्होंने कहा कि लेकिन यह आपके दरवाजे पर दस्तक देने के अवसर की तरह था और मुझे बस यह करना था। मुझे कुछ अलग करने की जरूरत थी। 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' फिल्म जी स्टूडियोज द्वारा 26 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। सलमान, आयुष और महिमा मकवाना अभिनीत, 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमान खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Aayush Sharma , Antim , The Final Truth

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD