Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोगा पुलिस ने अपराधी को पुलिस हिरासत से भगाने के लिए गैंगस्टरों की कोशिश को किया नाकाम

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Moga Police, Moga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 16 Nov 2021

Last updated on: Nov 16, 2021, 00:00 IST

पंजाब पुलिस द्वारा सोमवार को मोगा के ज़िला अदालती परिसर के बाहर से एक अपराधी को पुलिस हिरासत से भगाने की कोशिश करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया है। ज़िक्रयोग्य है कि मोगा पुलिस ने मोगा के हरजिन्दर सिंह उर्फ राजू को पेशी के लिए अदालत में पेश करना था।गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ जज्जी (24) निवासी मोगा और जसप्रीत सिंह उर्फ प्रीत (31) निवासी फरीदकोट के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके कब्ज़े से एक .32 बोर का रिवॉल्वर और 6 जींदा कारतूस सहित एक मोटरसाईकल भी बरामद की है।विवरण साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोगा एस.एस. मंड ने बताया कि विश्वसनीय जानकारी मिलने के उपरांत सीआईए मोगा की पुलिस की टीमों ने दोनों अपराधियों को पुलिस हिरासत से अपराधी को भगाने से पहले ही गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ़्तार किये गए अपराधियों ने खुलासा किया है कि फरीदकोट के जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी, जोकि इस समय फरीदकोट जेल में है, ने उनको हरजिन्दर को पुलिस हिरासत से भगाने में मदद करने का काम सौंपा था। एसएसपी ने आगे बताया कि वे सभी गैंगस्टर सतीन्द्र बराड़ उर्फ गोल्डी बराड़ के करीबी हैं जो इस समय कैनेडा में रह रहा है। उन्होंने आगे बताया कि सभी अपराधियों के विरुद्ध पहले ही विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।एसएसपी मंड ने बताया कि जसप्रीत उर्फ प्रीत के पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है जबकि आगे की जांच के लिए हरजिन्दर और जसप्रीत उर्फ जस्सी का प्रोडक्शन वारंट लिया जायेगा।बताने योग्य है कि थाना सिटी मोगा में भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी, आर्म्ज़ एक्ट की धारा 25(6) और 27 अधीन एफआईआर नंबर 200 दिनांक 15.11.2021 को दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Moga Police , Moga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD