Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

वेंकटेश दग्गुबाती की 'दृश्यम 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Venkatesh Daggubati, Drushyam 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 16 Nov 2021

Last updated on: Nov 16, 2021, 00:00 IST

वेंकटेश दग्गुबाती की आगामी फिल्म 'दृश्यम 2' दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्राइम वीडियो ने सोमवार को अपनी तेलुगु क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम 2' का थियेट्रिकल ट्रेलर लॉन्च किया। 'दृश्यम 2' का प्रीमियर 25 नवंबर को प्राइम वीडियो पर भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा। इसी के साथ, निमार्ताओं ने भी अपना प्रचार शुरू कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है, जो फिल्म को एक बेहतरीन पारिवारिक थ्रिलर के रूप में पेश करता है। ट्रेलर में आप देख सकते है कि रामबाबू (वेंकटेश) अपने परिवार की रक्षा करने की कोशिश कर रहा है, जो अपनी यात्रा के साथ एक गहन और मनोरंजक कहानी सामने लेकर आता है। 

छह साल पहले की उस एक भयानक रात की घटनाओं के बाद परिवार के सदस्यों के जीवन में अपरिवर्तनीय रूप से बदलाव कैसे आया, यह बात कहानी का निर्माण करती है। वेंकटेश ने पारिवारिक व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जो एक रहस्य को कवर करता है और अपने परिवार की रक्षा करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मीना, कृतिका, एस्तेर अनिल, संपत राज और पूर्णा सहित कलाकारों की एक मजबूत टुकड़ी है। डी. सुरेश बाबू, एंटनी पेरुम्बवूर, और सुरेश प्रोडक्शंस के राजकुमार सेतुपति, मैक्स मूवीज और राजकुमार थिएटर द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, यह एक अमेजॅन ओरिजनल फिल्म है।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Venkatesh Daggubati , Drushyam 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD