Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोरक्को ने कोरोनावायरस महामारी पर अंकुश लगाने के लिए सीमा नियंत्रण को कड़ा किया

Delta Plus Covid variant, Delta Covid-19 variant, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen, Oximeter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रबात , 14 Nov 2021

Last updated on: Nov 14, 2021, 00:00 IST

मोरक्को ने शनिवार को कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने के प्रयासों के तहत अपने क्षेत्र में कोविड उपायों को मजबूत करने की घोषणा की। मोरक्को की आधिकारिक समाचार एजेंसी एमएपी द्वारा प्रकाशित एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक अनिवार्य स्वास्थ्य पास और निगेटिव पीसीआर परीक्षण की आवश्यकता होगी, साथ ही थर्मल कैमरों द्वारा दोबारा जांच की जाएगी और मोरक्को पहुंचने पर एंटीजन परीक्षण किए जाएंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बयान में कहा गया है कि मोरक्को पहुंचने पर पॉजिटिव परीक्षण करने वाले किसी भी यात्री को एयरलाइन या शिपिंग कंपनी की कीमत पर तुरंत वापस देश लौटना होगा।

इस निर्णय का उद्देश्य कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में मोरक्को की उपलब्धियों को संरक्षित करना है और मोरक्को के यूरोपीय पड़ोसियों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को ध्यान में रखा गया है। मोरक्को में शनिवार को कोरोनावायरस के 132 नए मामले सामने आए, जिससे मामलों की संख्या बढ़कर 948,157 हो गई है। कोरोना से बीते 24 घंटे में 3 नए लोगों की मौत हुई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 14,740 हो गई है जबकि 134 नए संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 929,909 हो गई। देश में कुल 24,359,996 लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगा है जबकि 22,388,630 लोगों को दूसरी खुराक मिली है। इस बीच 1,570,471 लोगों को कोरोनावायरस की तीसरी खुराक मिली है।

 

Tags: Delta Plus Covid variant , Delta Covid-19 variant , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Oximeter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD