Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

‘नो चालान डे’ : सडक़ हादसों को रोकने के लिए जागरूकता अति अनिवार्य : सुंदर शाम अरोड़ा

प्रभात चौक में ट्रैफिक़ नियमों और सडक़ सुरक्षा सम्बन्धी राहगीरों के साथ की विचार-चर्चा

Sunder Sham Arora, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Hoshiarpur, No-Challan Day, Sadak Surakhya Mera Farz, Road Safety
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 14 Nov 2021

Last updated on: Nov 14, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नहरू जी के जन्म दिवस के अवसर पर आज ऐलान किए गए ‘नो चालान डे’ के अंतर्गत विधायक सुंदर शाम अरोड़ा लोगों को ट्रैफिक़ नियमों और सुरक्षित ड्रायविंग के बारे में जागरूक करने के लिए स्थानीय प्रभात चौक पहुँचे, जहाँ उन्होंने राहगीरों के साथ ट्रैफिक़ नियमों के बारे में विचार-चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि सडक़ घटनाओं को रोकने के लिए सभी को जागरूक होना अति अनिवार्य है।ट्रैफिक़ नियमों की मुकम्मल पालना करने वाले राहगीरों की सराहना करते हुए विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने ट्रैफिक़ पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में लोगों को पुरज़ोर अपील की कि किसी भी सूरत में ट्रैफिक़ नियमों की पालना में कोताही नहीं बरतनी चाहिए, जिससे किसी को भी कोई खामियाज़ा न भुगतना पड़े। 

उन्होंने अलग-अलग स्थानों से यात्रा कर रहे लोगों के साथ प्रभात चौक में बातचीत भी की और ताकीद की कि सडक़ सुरक्षा को अपना कर बेवजह होने वाली घटनाओं को रोका जा सकता है, जिससे लागों की कीमती जान भी बचाई जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में ‘नो चालान डे’ चल रहा है जिसके अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर सम्बन्धित अधिकारी और नुमायंदे सडक़ सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं, जोकि एक अहम विषय है जिसके लिए सभी को मिलकर सहृदय यत्न करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक़ नियमों और सडक़ सुरक्षा के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करके सडक़ हादसों में होने वाली मौतों की दर को घटाया जा सकता है।इस मौके पर अन्यों के अलावा डी.एस.पी. सिटी परवेश चोपड़ा, ट्रैफिक़ इंचार्ज इंस्पेक्टर बलविन्दर सिंह जोड़ा, आर.टी.ए. दफ़्तर से कुलदीप सिंह, चरणजीत सिंह, अजय सिद्धू, मनमोहन सिंह, सुरेश अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur , No-Challan Day , Sadak Surakhya Mera Farz , Road Safety

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD