Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

International Renuka Ji fair : मुख्यमंत्री ने जय राम ठाकुर अन्तरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की

 Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, International Renuka fair, Sirmour, Shri Renuka Ji fair, Renuka, Lord Parshuram, Mata Renuka ji temple
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरमौर , 13 Nov 2021

Last updated on: Nov 13, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिला के रेणुका स्थित रेणु मंच में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की।मुख्यमंत्री ने मेला समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के शुभ अवसर पर प्रकाशित की गई स्मारिका का विमोचन भी किया।मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए ददाहू में खण्ड विकास कार्यालय, धरतीधार और बचर बाग में आईटीआई (सेमधार) और धरतीधार में पशु औषधालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने संगड़ाह में विद्युत बोर्ड का मण्डल कार्यालय खोलने और राजकीय उच्च पाठशाला बागथान को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, राजकीय माध्यमिक पाठशाला सत्तार बढ़ो को राजकीय उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने और क्षेत्र की दो राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं को राजकीय माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।जय राम ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला प्रदेश के महत्वपूर्ण मेलों में से एक है, जिसमें भगवान परशुराम और माता रेणुका के मिलन को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि राज्य को समृद्ध संस्कृति का भी प्रतीक है।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश इस वर्ष को राज्य की स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य ने विकास के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। 

हिमाचल प्रदेश आज न केवल पहाड़ी राज्यों, बल्कि देश के बड़े राज्यों के लिए भी एक आदर्श राज्य के रूप में उभरा है। उन्होंने राज्य के पहले मुख्यमंत्री डा. वाई.एस. परमार के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्ष प्रभावित हुए हैं, लेकिन राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि विकास की गति निर्बाध रूप से चलती रहे। उन्होंने कहा कि देश भाग्यशाली है कि इस कठिन समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक सशक्त नेतृत्व देश को मिला है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा समय पर लिए गए निर्णयों और उठाए गए कदमों के कारण ही भारत शेष दुनिया के लिए प्रभावी कोविड प्रबंधन के लिए एक माॅडल के रूप में सामने आया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कोविड महामारी के दौरान यह सुनिश्चित किया है कि कोविड मरीजों के लिए आक्सीजन, वेंटिलेटर, बिस्तरों आदि की कोई कमी न हो। उन्होंने कहा कि राज्य में जब यह महामारी फैली थी, तो उस समय राज्य में केवल 50 वेंटिलेटर थे। राज्य सरकार ने केन्द्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मामले को उठाया और केन्द्र सरकार द्वारा पीएमकेयर के तहत 500 वेंटिलेटर राज्य को शीघ्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे करीब अढ़ाई लाख हिमाचलियों को विशेष बसों और ट्रेनों के माध्यम से घर वापस पहुंचाया है। 

उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व राज्य में केवल दो ही आक्सीजन प्लांट थे, लेकिन आज राज्य में 30 पीएसए आक्सीजन प्लांट हैं।जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार का एकमात्र उद्देश्य प्रदेश का समग्र व संतुलित विकास सुनिश्चित करना है।उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष मेला समिति आर.के. गौतम ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह तथा डांगरा प्रस्तुत कर सम्मानित किया। उन्होंने सात दिवसीय मेले में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी भी दी।राज्य रेडक्रास सोसायटी की उपाध्यक्षा एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डा. साधना ठाकुर, ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी, सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, नाहन के विधायक डा. राजीव बिन्दल, रेणुका के विधायक विनय कुमार, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बदलेव तोमर, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, सिरमौर जिला परिषद की अध्यक्षा सीमा, क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता बलवीर चैहान, खंड विकास समिति संगड़ाह के अध्यक्ष मेला राम शर्मा, सिरमौर के कृषि उत्पाद विपणन समिति के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा व पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , International Renuka fair , Sirmour , Shri Renuka Ji fair , Renuka , Lord Parshuram , Mata Renuka ji temple

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD