Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बावा व कांग्रेसी वर्करों ने घोड़ा गाड़ी पर स्वार हो कर मोदी सरकार खिलाफ निकाला रोष मार्च

प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरे फूंक कर जताया रोष, मोदी सरकार केवल अंबानी व अडानी के हाथों की कठपुतली बन कर रह गई-बावा

Krishan Kumar Bawa, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Pawan Diwan, Nirmal Singh Kaira, Protest, Agitation, Demonstration, Lina Taparia, Women Congress Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 13 Nov 2021

Last updated on: Nov 13, 2021, 00:00 IST

भारत देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 132वीं जन्म शताब्दी कांग्रेसी वर्करों ने आज यहां पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा की अगवाई में स्थानीय जगराऔ पुल पर मनाई। इस अवसर पर विधान सभा हलका दाखा के इंचार्ज संदीप संधू, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान,पंजाब कांग्रेस सेवा दल के प्रधान निर्मल सिंह कैड़ा,महिला कांग्रेस लुधियाना शहरी की प्रधान लीना टपारिया,सतविंदर जवद्दी,दीपक हांस,रोहित पाहवा,रविंदर वर्मा,रेशम सिंह सगू ने शिरकत की।जहां से बावा व कांग्रेसी वर्करों के काफिले के साथ  घोड़ा गाड़ी पर स्वार हो कर मंहगाई समेत मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विधान सभा हलका साऊथ तक रोष मार्च करने से पहले शहीदे आजम भगत सिंह,राजगुरू व सुखदेव की प्रतिमायों पर फूल मालाएं अर्पित करके नमन किया। कांग्रेसी वर्करो ने हाथों में मोदी सरकार विरोधी सलोगन उठाए हुए थें। जिन पर लिखा हुआ था कि लाल किले को गिरवी रखने वाली मोदी सरकार मुर्दाबाद। तीनो किसान विरोधी कानून वापिस लों। साऊथ हलके के लोहारा इलाके में मोदी सरकार की तस्वीरे फूंक कर कांग्रेसी वर्करो ने रोष जताया।रोष मार्च की अगवाई कर रहे कांग्रेसी नेता कृष्ण कुमार बावा ने यूनाइटिड साइकिल पार्टस एसों के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे उद्योगपतियों की मांगों का जोरदार समर्थन किया और ऐलान किया कि कांग्रेस की पंजाब सरकार व कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।बावा ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भारत देश का विकास पक्ष से निर्माण करवाते हुए पंजाब को भाखड़ा डैम व पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी दिए। हर वर्ग के लोगों को इलाज हेतु ऐमज की स्थापना करवाई। 

जब कि मौजूदा प्रधान मंत्री नरिंदर मोदी ने भारत देश को सेल पर लगा दिया है। इससे बड़ा देश का दुखांत ओर क्यां हो सकता है कि रेलवे,बीएसएनएल,एयरपोर्ट समेत पब्लिक सैक्टर को मोदी सरकार बेचने पर तुली हुई है जब कि देश हितैषी संगठन मोदी सरकार की इन राष्ट्र विरोधी नीतियों का जम कर विरोध कर रहे है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से देश का अन्नदाता किसान दिल्ली की सडक़ों पर किसान विरोधी कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर डटा हुआ है। लेकिन मोदी सरकार जिद पर अड़ी हुई है। बावा ने कहा कि मोदी सरकार केवल अंबानी व अडानी के हाथों की कठपुतली बन कर रह गई है। आज देश के समूचे पब्लिक सैक्टर को इन दोनों बड़े कारोबारियों को सौंप कर देश को एक बार फिर से गुलामी की ओर धकेला जा रहा है। जो कि चिंताजनक विषय है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के अब तक शासन में मंहगाई ने पिछले सभी रिकार्ड मात कर दिए है। आमदन के साधन सीमित हो कर रह गए है जब कि मंहगाई बेलगाम हो चुकी है। जिससे हर घर का बजट डगमगा चुका है। उन्होंने कहा कि देश भर के लोग आज भी डा मनमोहन सिंह की सरकार को याद करते है,जिन्होंने अपनी सूझबूझ के साथ भारत को संकट के दौर में से बाहर निकालते हुए मजबूत आर्थिकता प्रदान की और भारत देश को दुनियां के प्रमुख देशों की कतार में खड़ा कर दिया। जब कि आज देश भर के लोग मोदी सरकार को चलता करने के लिए 2024 चुनाव का इंतजार कररहे है। इस रोष मार्च में गुलजिंदर सिंह लोहारा,बलजीत मालड़ा, सतविंदर सिंह जवद्दी, दीपक हंस, रोहित पाहवा, रविंदर वर्मा, महिला नेता सुदेश यादव,प्रवीण सूद ,बलजिंदर ङ्क्षसह हूंजन,अमित बेरी,इकबाल सिंह,सुखविंदर सिंह जगदेव,बलदेव राज शर्माख् गीता लोहारा,सन्नी खीवा,मनी खीवा,संतोख ङ्क्षसह,प्रिंस शर्मा,मघर सिंह,मनोहर सिंह गिल,जगदीप सिंह लोटे,राम सिंह,मुखतियार सिंह,बीबी गुरमीत कौर, मनप्रीत कौर,वीरपाल,गुरप्रीत ,पाल सिंह,नरिंदर मल्हौत्रा,कुलवंत सिंह ढिल्लों जसदीप सिंह दीपा,गगनदीप बावा,मनी कौड़ा,सर्बजोत,किरन मान,वर्मा कपूर,प्रिंस जौहर व संदीप बावाआदि ने शमूलियत की।

 

Tags: Krishan Kumar Bawa , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Pawan Diwan , Nirmal Singh Kaira , Protest , Agitation , Demonstration , Lina Taparia , Women Congress Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD