Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

Bollywood singer Jyotica Tangri’s new break-up song ज्योतिका टांगरी का नया गाना "हौली हौली" स्टारिंग जरीन खान और बिग बॉस फेम प्रिंस नरुला हुआ रिलीज

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Zareen Khan, Prince Narula, Jyotica Tangri, Hauli Hauli
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Nov 2021

Last updated on: Nov 12, 2021, 00:00 IST

'ना दूजा कोई', 'नखरे' और 'ड्रीम में एंट्री' जैसे बैक टू बैक हिट गाने देने के बाद बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ज्योतिका टांगरी एकबार फिर अपने लेटेस्ट सिंगल "हौली हौली" के साथ लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है। यह एक रोमांटिक ट्रैक है जिसे बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान और बिग बॉस फेम प्रिंस नरुला पर फिल्माया गया है। लगातार कई हिट गाने देने के बाद ज्योतिका को उम्मीद है कि उनका यह लेटेस्ट सिंगल भी दर्शकों को काफी पसंद आने वाला है। उन्होंने कहा, "पिछले कुछ महीने मेरे लिए बहुत ही शानदार रहें, क्योंकि मेरे सभी गाने जैसे- ना दूजा कोई, नखरे और ड्रीम में एंट्री को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया। इन गानों को गाकर मैं बहुत ही ग्रेटफुल हूँ। अब मैं अपने नए गाने "हौली हौली" के साथ वापस आयीं हूं और मुझे यकीन है कि मेरा यह ट्रैक भी लोगों को बेहद पसंद आने वाला है।"‘हौली हौली’ म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस जरीन खान बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरूला के साथ नजर आएंगी। ज्योतिका जरीन खान के लिए अपनी आवाज देकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा,“पोस्टर रिलीज होने के बाद, हर कोई हौली हौली के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है।  फिलहाल मैं जरीन और प्रिंस के बीच की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहीं हूं। जरीन और प्रिंस दोनों ही बतौर एक्टर खुद को साबित कर चुके है और अब मुझे यकीन है, कि उनकी शानदार परफॉरमेंस गाने को एक लेवल ऊपर ले जाएगा ।"

ज्योतिका का मानना है कि, ‘हौली हौली’ सॉन्ग के लिए  ज़रीन और प्रिंस की जोड़ी एकदम परफेक्ट हैं। सॉन्ग की कहानी की बात करें तो यह ब्रेक-अप के बाद लवर्स के दर्द और गुस्से की बात करता है। ज्योतिका ने कहा कि, "यह एक इंटेंस और सैड रोमांटिक ट्रैक है। मुझे यकीन है कि जरीन और प्रिंस दोनों ही इस गाने के साथ न्याय करेंगे।"ज्योतिका ने म्यूजिक कंपोजर विवेक कर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “तू भी रोयेगा के बाद विवेक एक बार फिर एक शानदार कंपोजीशन के साथ वापस आए हैं। अरीना द्वारा लिखी गई लिरिक्स ने मेरे दिल को छू लिया है। और पुनीत शर्मा, जो को-सिंगर हैं, उन्होंने भी शानदार काम किया है।"इससे पहले ज्योतिका का सॉन्ग 'ना दूजा कोई' रिलीज हुआ था, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह थी। लॉन्च के एक वीक के अंदर ही इस गाने ने 27 मिलियन व्यूज पार कर लिया था। इसके बाद उनका सॉन्ग "नखरे" भी रिलीज हुआ था, जो एक डांस नंबर था। ज्योतिका का यह गाना भी हिट हुआ था।

ज्योतिका ने आगे कहा, “मैं बहुत लकी हूं जिनसे मैं मिली और जिस तरह से काम मुझे मिल रहे हैं। जब मैं मुंबई शिफ्ट हुई, तो मैं अलग-अलग कंपोजर्स के लिए स्क्रैच और डेमो गाती थी । मैंने इसे बिलकुल भी एक स्ट्रगल के रूप में नहीं सोचा। मुझे कोई उम्मीद भी नहीं थी। मैं सोचती थी कि गाने के बारे में कभी नहीं पूछूंगी या फिर कंपोजर को यह जानने के लिए फोन नहीं करूंगी कि गाने के साथ क्या हो रहा है। मुझे पता था कि किसी दिन मेरे पास फोन आएगा कि मेरी आवाज चुन ली गई है। तो बस अब तक का सफर बहुत खूबसूरत रहा है।"बता दे कि ज्योतिका ने एक सिंगिंग रियलिटी टीवी कंटेस्टेंट के रूप में अपनी शुरुआत की थी, लेकिन आज, वे म्यूजिक चार्ट पर राज कर रही हैं। उनके कुछ सुपरहिट गाने जैसे राजकुमार राव और कृति खरबंदा स्टारर 'पल्लू लटके', सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा का 'खड़के ग्लासी और सैफ अली का 'गल्लां करदी' जैसे सुपरहिट गाने हैं। साथ ही उनके कुछ पंजाबी गाने- तू भी रोएगा, एक डायमंड दा हार और जिंदगी भी काफी पॉपुलर हैं।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Zareen Khan , Prince Narula , Jyotica Tangri , Hauli Hauli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD