Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दुलकर सलमान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुरुप' शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Dulquer Salman,Kurup
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 11 Nov 2021

Last updated on: Nov 11, 2021, 00:00 IST

दुलकर सलमान अभिनीत बहुप्रतीक्षित मलयालम फिल्म 'कुरुप' शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'कुरुप' का निर्देशन श्रीनाथ राजेंद्रन ने किया है और यह केरल के मोस्टवांटेड अपराधी सुकुमारा कुरुप की कहानी है, जो अपनी मौत की कहानी लिखकर बीमा के पैसे का गबन करने के लिए एक फिल्म प्रतिनिधि चाको की हत्या कर फरार है। पुलिस के अनुसार 'कुरुप' एक जर्मन अपराध-उपन्यास से प्रभावित था और उसने बीमा क्लेम पाने के लिए अपनी मौत की पटकथा लिखने की कोशिश की थी। दावा 8,00,000 रुपये का था। फिल्म प्रतिनिधि चाको देर रात बस का इंतजार कर रहे थे, कुरुप ने उन्हें अपनी कार में लिफ्ट देकर मार डाला। सुकुमार कुरुप कथित तौर पर विदेश भाग गया है, जबकि उसके दो सहयोगियों - ड्राइवर पोनप्पन और बहनोई भास्कर पिल्लई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

सुकुमार कुरुप अभी भी जनवरी 1984 से फरार होने की सूची में है और चाको हत्याकांड राज्य के न्यायिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले मामलों में से एक है। फिल्म 28 मई, 2021 को ही सिनेमाघरों में पहुंचने वाली थी, लेकिन कोविड महामारी के कारण देरी हुई। 35 करोड़ रुपये के बजट पर बनी इस फिल्म को दुनियाभर में रिलीज किया जा रहा है और निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म यूएस, यूके और कनाडा के साथ-साथ खाड़ी देशों और सिंगापुर में रिलीज होगी। यह फिल्म एम-स्टार एंटरटेनमेंट्स के साथ दलकर सलमान की वेफरर फिल्म्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। फिल्म की शूटिंग केरल, मुंबई, दुबई, मंगलुरु, मैसूर, गुजरात और अहमदाबाद में हुई है। दलकर सलमान के अलावा, कलाकारों में इंद्रजीत सुकुमारन, सनी वेन, शाइन टॉम चाको, शोभिता धूलिपाला और भरत श्रीनिवासन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Dulquer Salman , Kurup

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD