Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा ‘आप’ विधायक रुपिन्दर कौर रूबी का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान और कई कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति में हुईं शामिल

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Rupinder Kaur Ruby, Navjot Singh Sidhu, Manpreet Singh Badal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 10 Nov 2021

Last updated on: Nov 10, 2021, 00:00 IST

बठिंडा (ग्रामीण) से आम आदमी पार्टी की विधायक रुपिन्दर कौर रूबी आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, परगट सिंह, अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग, विधायक लखबीर सिंह लक्खा और गुरप्रीत सिंह जी.पी. और अन्य पार्टी नेताओं और वर्करों की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुईं।पार्टी में शामिल होने पर आप विधायक रुपिन्दर कौर रूबी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि यह हम सभी के लिए बहुत गर्व और सम्मान वाली बात है कि विधायक रूबी ने उनकी सरकार की हालिया जन-समर्थक नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फ़ैसला लिया। उन्होंने रूबी द्वारा ‘आप’ से नाता तोडऩे के कदम की सराहना करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी होने के दावे के विरूद्ध वास्तव में ऐसे लोगों की भावनाओं का शोषण कर रही है। 

मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पंजाब के लोगों को अब इस बात का भली-भाँति एहसास हो गया है कि वास्तव में कांग्रेस ही राज्य की बुनियाद से जुड़ी हुई पार्टी है और लोगों की दुख-तकलीफ़ों और मसलों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।इससे पहले विधायक रूबी ने कहा कि उनको कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर बहुत खुशी हुई है, क्योंकि ‘आप’ के कनवीनर अरविन्दर केजरीवाल के दावों के उलट हकीकत में कांग्रेस ही आम आदमी की पार्टी है। उन्होंने कांग्रेस की आलाकमान श्रीमती सोनिया गाँधी के अलावा राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी वाड्रा और पंजाब कांग्रेस की समूची लीडरशिप द्वारा उनमें विश्वास प्रकट करने के लिए धन्यवाद किया।इस दौरान रूबी ने बीते 50 दिनों में मुख्यमंत्री चन्नी की दूरदर्शी नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की शानदार कारगुज़ारी की सराहना की, जो दिल्ली में केजरीवाल सरकार के 49 दिनों की अपेक्षा कहीं बेहतर है। रूबी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की सोच से बहुत प्रभावित हुई हैं, जिस कारण उन्होंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फ़ैसला लिया। इस दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस में शामिल होने पर रुपिन्दर कौर रूबी को बधाई देते हुए कहा कि उसने सही समय पर सही और साहसिक निर्णय लिया है।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Rupinder Kaur Ruby , Navjot Singh Sidhu , Manpreet Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD