Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'बंटी और बबली 2' ने सिद्धांत चतुवेर्दी के सपनों को किया सच

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Siddhant Chaturvedi, Bunty Aur Babli 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Nov 2021

Last updated on: Nov 09, 2021, 00:00 IST

अभिनेता सिद्धांत चतुवेर्दी ने साझा किया है कि कैसे उनकी आगामी फिल्म 'बंटी और बबली 2' ने प्रतिष्ठित यशराज फिल्म्स के साथ काम करने के उनके सपने को पूरा किया है। 2019 में जब उन्होंने फिल्म के लिए अपनी यात्रा शुरू की थी, सिद्धांत ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह स्टूडियो के बाहर एक चाय के स्टॉल खड़े थे। अभिनेता ने कहा, वाईआरएफ स्टूडियो के साथ मेरा बहुत लंबा रिश्ता है। मेरे कॉलेज के दिनों में, मेरे बहुत सारे दोस्त ऑडिशन और इंटर्नशिप के लिए स्टूडियो आते थे, इसलिए अगर मैं कभी उनके साथ जाता, तो मैं हमेशा एक चाय की टपरी पर बाहर उनका इंतजार करता। उन्होंने आगे कहा कि मेरे दोस्तों ने मुझे अंदर आने के लिए बहुत कहा था, लेकिन मैं कभी अंदर नहीं गया क्योंकि मेरा यह सपना था कि मुझे आदित्य चोपड़ा सर द्वारा आमंत्रित किया जाए। 

भले ही उस समय यह एक कभी पूरा न होने वाले सपने की तरह था,पर मैंने फैसला किया था। जब 'बंटी और बबली 2' आई तो यह मेरे लिए सबसे खास फिल्मों में से एक बन गई क्योंकि इसने मेरे सपने को सच कर दिया। 'बंटी और बबली 2' में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी भी हैं। 'बंटी और बबली 2' के अलावा, सिद्धांत के पास दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे के साथ शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म, 'फोन भूत', 'खो गए हम कहां' और 'युद्ध' जैसी परियोजनाएं भी हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Siddhant Chaturvedi , Bunty Aur Babli 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD