Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

सागा हिट्स पर रिलीज हुआ 'वार्निंग' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर

Gippy Grewal, Amar Hundal, Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie, Web Series, Prince KJ Singh, Dheeraj Kumar, Humble Motion Pictures, Saga Hits, Mahabir Bhullar, Ashish Duggal, Honey Mattu, Maneesh Bhatt, Bhana LA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Nov 2021

Last updated on: Nov 08, 2021, 00:00 IST

वार्निंग', एक वेब सीरीज है जिसने न केवल पंजाब में एक वेब क्रांति शुरू की, बल्कि फिल्म निर्माताओं को नए दर्शकों से जोड़ा। गिप्पी गरेवाल की निर्मत 'वार्निंग'-वेब सीरीज ने ना कि व्यूज के नए रिकॉर्ड कायम किए बल्कि इसकी कहानी ने दर्शकों को अपनी सीटों से बंधे रखा। इसकी कथानक, प्रोडक्शन डिजाइन, अभिनय उत्कृष्टता ने पंजाबी मनोरंजन जगत के लिए एक नया मियार रचा।हालांकि, दो एपिसोड के बाद ही, स्टार कास्ट ने इस सीरीज के फिल्म में तब्दील होने की घोषणा की थी, इस घोषणा ने दर्शकों के बीच भारी प्रत्याशा पैदा की | गिप्पी गरेवाल का कास्ट में शामिल होना दर्शकों के लिए सोने पर सुहागा था | मगर कोविड -19 महामारी के बीच, फिल्म को निश्चित तिथि पर जारी नहीं किया गया था।

खैर,अब वार्निंग'-फिल्म अपने ट्रेलर के साथ रिलीज़ के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसे कल रिलीज़ किया गया। फिल्म का ट्रेलर सागा हिट्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और फिल्म का ट्रेलर सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल के लेबल 'हंबल मोशन पिक्चर्स' के तहत प्रस्तुत किया गया है।वेब सीरीज़ की तरह, अमर हुंदल की निर्देशित 'वार्निंग' फिल्म में प्रिंस के जे सिंह, धीरज कुमार के साथ गिप्पी गरेवाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। महाबीर भुल्लर, आशीष दुग्गल और हनी मट्टू अपनी सहायक भूमिकाओं को दोहरा रहे हैं। कहानी को गिप्पी गरेवाल ने लिखा है जिन्होंने इसे प्रोड्यूस भी किया है। प्रिंस केजे सिंह ने संवाद लिखे हैं। मनीष भट्ट फोटोग्राफी के निदेशक हैं। भाना एल ए एक्सेक्यूटिव प्रोडूसर हैं। विनोद असवाल और हरदीप दुल्लत क्रमशः प्रोजेक्ट हेड और लाइन प्रोड्यूसर हैं।'इसके अलावा गिप्पी ग्रेवाल के लुक पर सबकी निगाहें हैं क्योंकि लुक जबर्दस्त है जो उन्होंने अपने पिछले कामों में कभी नहीं  किया था। इस फिल्म का उनके प्रशंसक और दर्शक को बहुत इंतजार है जो 19 नवंबर 2021 को दुनिया भर में रिलीज होगी।

 

Tags: Gippy Grewal , Amar Hundal , Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie , Web Series , Prince KJ Singh , Dheeraj Kumar , Humble Motion Pictures , Saga Hits , Mahabir Bhullar , Ashish Duggal , Honey Mattu , Maneesh Bhatt , Bhana LA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD