Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल तथा इन्दिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Sardar Vallabhbhai Patel, Rashtriya Ekta Diwas, National Unity Day, Indira Gandhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 31 Oct 2021

Last updated on: Oct 31, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 146वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन न्यौछावर कर दिया था।इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन्दिरा गांधी ने राष्ट्र की एकता तथा अखण्डता के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शपथ भी दिलाई।इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल सदैव भारत को मजबूत, समग्र, सचेत, विनम्र तथा विकसित देखना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर को स्मर्णीय बनाते हुए अब इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस या नेशनल यूनिटी डे के रूप में मनाया जाता है। सरदार पटेल को भारत की 562 रियासतों का एकीकरण कर भारत गणराज्य के निर्माण का श्रेय जाता है।जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के स्वतंत्रता सेनानी तथा लोह पुरूष सरदार पटेल के सम्मान में स्टैच्यू आॅफ यूनिटी का निर्माण करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्तूबर, 2018 को सरदार पटेल की 143वीं जयंती के अवसर पर विश्व की सबसे ऊॅंची 182 मीटर प्रतिमा का अनावरण किया।

पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि, जिसे राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, के अवसर पर उन्हें याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्दिरा गांधी ने राष्ट्र की एकता तथा अखण्डता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।जय राम ठाकुर ने कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई मानक संचालन प्रक्रियाओं को निष्ठा से पालन करने के लिए प्रदेश के लोगों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश देश में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाने के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने वाला प्रथम राज्य बना है तथा प्रदेश इस वर्ष नवम्बर माह के अन्त तक पात्र आयु वर्ग के शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने के मार्ग पर अग्रसर है।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई।इस अवसर पर पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउटस एण्ड गाइड्स के दलों द्वारा मार्चपास्ट भी प्रस्तुत किया गया, जिसका नेतृत्व पुलिस उप-अधीक्षक अंकित शर्मा ने किया।इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राधा रमण शास्त्री, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौण्डल, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन, वरिष्ठ नागरिक, सेना तथा पुलिस अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Sardar Vallabhbhai Patel , Rashtriya Ekta Diwas , National Unity Day , Indira Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD