Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमित शाह बोले- सपा, बसपा, कांग्रेस परिवारवादी पार्टियां, भाजपा रखती है विकास का माद्दा

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Yogi Adityanath
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 29 Oct 2021

Last updated on: Oct 29, 2021, 00:00 IST

गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लखनऊ में यूपी के चुनावी मिशन का आगाज कर दिया। उन्होंने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा कहा कि बीते 5 सालों में जो लोग घर पहुंच गए थे, वे नए कपड़े पहनकर आ गए हैं कि हमारी सरकार बनेगी। सपा बसपा पारीवारिक पार्टियां हैं, सिर्फ भाजपा ही यूपी के 22 करोड़ लोगों का विकास करने का माद्दा रखती है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मेरा परिवार-भाजपा परिवार सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछली पार्टियों इतने गड्ढे छोड़ दिए कि किसी के बस की नहीं थी, इन्हें भरना लेकिन भाजपा ने दिखाया कि ये कैसे होता है। सपा, बसपा और कांग्रेस परिवारवादी पार्टी भाजपा के अन्दर ही विकास करने माद्दा है। अमित शाह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आप कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। आपको बताना चाहता हूं कि राम मंदिर की नींव भी रख दी गई है और आप 5,000 रुपया भी देने से चूक गए। अमित शाह ने कहा कि परिवारवादी पार्टी और भाजपा में यही फर्क है। हमारा वादा था कि हम कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाएंगे। इसके लिए हमारे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसके लिए बलिदान भी दिया था। अब जाकर हमने इस वादे को पूरा किया है।इस दौरान अमित शाह ने कहा कि मेरा परिवार भाजपा परिवार के नाम से सदस्यता अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि नवंबर और दिसंबर में यह अभियान चलेगा। गृह मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि महिलाओं, युवाओं और पिछड़ों समेत सभी वर्गों को भाजपा से जोड़ा जाए।

शाह ने कहा कि भाजपा जनता की इच्छा से ही घोषणा पत्र तैयार करती है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार ने 90 फीसदी वादों को पूरा कर दिया है। यही नहीं मंच से ही अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ से कहा कि अभी दो महीने बाकी हैं और आप इसे 100 फीसदी तक ले जाइए। भाजपा का यह सदस्यता अभियान नवंबर और दिसंबर महीने में चलेगा।अखिलेश यादव पर सीधा वार करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह प्रदेश महात्मा बुद्ध की कर्मभूमि है। भगवान शिव की धरती काशी है। लेकिन कई सालों से लोगों को यह अहसास नहीं होता था। मुगलों के शासन से लेकर 2017 तक ऐसा महसूस नहीं होता था। 2017 में जब भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार आई तो उसने यूपी को उसकी पहचान वापस दिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहली बार सिद्ध किया है कि सरकारें परिवारों के लिए नहीं गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती हैं। शाह ने कहा कि आज किसी की हिम्मत नहीं है पलायन कराने की। पहले हर जिले में दो-तीन बाहुबली थे लेकिन आज दूरबीन लेकर भी देखता हूं तो कोई बाहुबली नजर नहीं आता। आज 16 साल की बच्ची भी गहने लादकर रात 12 बजे भी स्कूटी पर निकल सकती है। मोदी जी ने प्रदेश के हर घर में बिजली पहुंचाई। हमने 11 करोड़ घरों में गैस पहुंचाया, जिसे पहले लोग मजाक समझते थे। 10 करोड़ लोगों को घर देने का लक्ष्य रखा है जो जल्द पूरा होगा। 

आप लोगों ने 2019 में दोबारा और 2017 में भाजपा की सरकार बनवाई। मोदी जी अगर पूर्ण बहुमत के साथ दो बार जीते हैं तो उसका पूरा श्रेय यूपी की महान जनता को जाता है। दिल्ली का रास्ता लखनऊ से ही होकर जाता है। आपने दोबारा दो-तिहाई बहुमत से जिताया तो मोदी जी ने मंदिर का शिलान्यास कर दिया और देखते ही देखते मंदिर बन जाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि 2017 में जब यूपी हमें मिला था तो इसकी अर्थव्यवस्था सातवें नंबर पर थी लेकिन अब ये दूसरे नंबर है। ईज ऑफ डूइंग में 14वां स्थान था और अब दूसरे स्थान पर यूपी है। बेरोजगारी आप 18 प्रतिशत छोड़ गए थे अब 4 प्रतिशत है। 2022 से पहले यूपी में 40 मेडिकल कॉलेज होंगे। पहले धान की खरीद पर 17 हजार करोड़ भुगतान होता था अब 38 हजार करोड़ होता है। हवाई अड्डे चार थे अब नौ बन गए हैं। एक्सप्रेसवे भी बने। कहा सबसे ज्यादा अस्पताल यूपी में बने, 400 ऑक्सीजन प्लांट लगने वाले हैं 193 लग चुके हैं। यूपी में अपराध के क्षेत्र में भयंकर सुधार किया योगी जी ने। एक लाख से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई। इसमें कोई भ्रष्टाचार भी नहीं है। गृहमंत्री ने कहा कि 8 नए विवि, 77 कॉलेज, 250 इंटर कॉलेज बने। नई पीढ़ी तैयार करने की व्यवस्था योगी जी ने की। अभी यूपी में बहुत कुछ करना बाकी है। हम फिर से घोषणापत्र लेकर आएंगे और उसे शत-प्रतिशत 2027 में करके दिखाएंगे। मैं कहने आया हूं कि आप एक बार फिर 2022 में भाजपा को 300 के पार करा दीजिए यूपी को नंबर एक पर लाकर दिखाएंगे।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD