Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

 

'भीड़' में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी भूमि पेडनेकर

Bhumi Pednekar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Rajkummar Rao, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Badhaai Do, Bheed
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Oct 2021

Last updated on: Oct 27, 2021, 00:00 IST

अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित अपकमिंग सोशल ड्रामा फिल्म 'भीड़' में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर राजकुमार राव के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी। भूमि फिल्म 'बधाई दो' में भी राजकुमार के साथ काम कर रही हैं। भूमि ने कहा कि अनुभव सिन्हा की फिल्म का हिस्सा बनना बहुत सम्मान और विशेषाधिकार की बात है। उनका मानना है कि फिल्मों में मानसिकता को बदलने की शक्ति होती है। कलाकारों के रूप में, ऐसी कहानियों को बताने की जिम्मेदारी हमारी है। फिल्म की शूटिंग लखनऊ में होगी। यह नवंबर तक फ्लोर पर जा सकती है। यूनिट अगले कुछ हफ्तों तक अपना प्री-प्रोडक्शन का काम करेगी। सिन्हा ने कहा कि भूमि इस प्रकृति की फिल्म के लिए एकदम सही विकल्प थी। वह एक आश्वस्त अभिनेत्री है। 

इस चरित्र में यही गुण होना चाहिए। मैं भूमि और राजकुमार से बेहतर कलाकार नहीं चुन सकता था। ये ऐसे कलाकार हैं जो न केवल स्क्रीन पर हर बार चमकते हैं बल्कि स्क्रीन पर जादू पैदा कर देते हैं। सिन्हा ने कहा कि भूषण कुमार से बेहतर कोई ओर सहयोगी नहीं हो सकता था, जो हर कदम पर बेहद सहायक है। वह एक तरह के दूरदर्शी है जो सिनेमा की विविधता में विश्वास करते हैं और ऐसी कहानियां बताना पसंद करते है जो हिम्मत वाली हों । वहीं भूमि को लेकर भूषण कुमार ने कहा कि भूमि एक शानदार कलाकार है और इस भूमिका के लिए इससे बेहतर विकल्प नहीं हो सकता था। 'भीड़' भूषण कुमार की टी-सीरीज और अनुभव सिन्हा की बनारस मीडियावर्क्‍स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है।

 

Tags: Bhumi Pednekar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Rajkummar Rao , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Badhaai Do , Bheed

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD