Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पुलिस स्मृति दिवस पर राज्यपाल ने पुष्पांजलि अर्पित की

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Police Commemoration Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 21 Oct 2021

Last updated on: Oct 21, 2021, 00:00 IST

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गुरूवार को शिमला के ऐतिहासिक मालरोड पर हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह हमारा कत्र्तव्य बनता है कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को हम याद करें। वह देश की बाहरी सुरक्षा के बारे में जानते हैं और भारतीय सेना देश की सीमाओं की रक्षा कर रही है परन्तु देश की आन्तरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारे बहादुर पुलिस बलों पर निर्भर करती है और हमारे पुलिस कर्मी इस जिम्मेदारी को निभाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।राज्यपाल ने कहा कि जब हम त्यौहारों और अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त होते हैं तो पुलिस बल हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेता है और अपनी सुविधा की परवाह किए बिना हमें सेवाएं प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस न केवल इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखे शहीदों को याद करने का दिवस है बल्कि यह सभी पुलिसकर्मियों को प्रेरणा और उदाहरण प्रस्तुत करने का भी दिन है। देश को बांटने वाले तत्त्वों के बावजूद देश की आन्तरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में राज्य और केन्द्रीय पुलिस बल महत्तपूर्ण योगदान दे रहे हैं जिसके लिए कृतज्ञ राष्ट्र प्रत्येक वर्ष उनके योगदान को याद करता है।इस अवसर पर राज्यपाल ने पुलिस गौरव गीत को भी जारी किया।इससे पूर्व पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने सभी 377 पुलिसकर्मियों के नाम पड़कर सुनाए जो पिछले एक वर्ष के दौरान अपने सेवाकाल के दौरान शहीद हुए। उन्होंने कहा कि 1959 से गत 62 वर्षों से आज तक विभिन्न पुलिस बलों के लगभग 36,000 अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश और समाज की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन ने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, पूर्व अधिकारी एवं अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Police Commemoration Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD