Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा श्री चमकौर साहिब विधानसभा हलके के लिए बड़े स्तर पर औद्योगिक निवेश का ऐलान

मुख्यमंत्री ने चमकौर साहिब में सब डिविजऩ अस्पताल की 10 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली नयी इमारत का रखा नींव पत्थर

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sri Chamkaur Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री चमकौर साहिब , 23 Oct 2021

Last updated on: Oct 23, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने विधानसभा हलके चमकौर साहिब के दौरे के दौरान हलके के सर्वपक्षीय विकास के लिए बड़े स्तर पर औद्योगिक निवेश का ऐलान किया है। स. चन्नी ने कहा कि उद्योगों की स्थापना से इलाके के समूचे विकास को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय नौजवानों को बड़े स्तर पर रोजग़ार के मौके मिलेंगे। उद्योगों की स्थापना से इलाके के लोगों के आर्थिक स्तर में सुधार होगा।आज मुख्यमंत्री ने 56 गाँवों को विकास कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपए की राशि के चैक बाँटने संबंधी चार अलग-अलग स्थानों मन्दवाड़ा, सिंह, सालापुर और खेड़ी सलाबतपुर में रखे गए सादे पर प्रभावशाली समारोह दौरान संबोधन करते हुए गाँव केे नौजवान को खेल के प्रति उत्साहित करने के लिए श्री चमकौर साहिब हलके में 16 अत्याधुनिक खेल स्टेडियमों का निर्माण करने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने हलके के गाँव हरीपुर उर्फ रोडमाजरा में कृषि आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों की याद में बनाए जा रहे खेल स्टेडियम के लिए 1 करोड़ रुपए का अनुदान देने का ऐलान करते हुए 25 लाख रुपए की राशि जारी भी की। 

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने हलके के अलग-अलग 6 गाँवों के स्टेडियमों के निर्माण की शुरुआत करते हुए 2.50 करोड़ रुपए की राशि जारी की।इसके बाद मुख्यमंत्री ने श्री चमकौर साहिब में सी.एच.सी को 50 बिस्तरों का सब डिविजऩल अस्पताल बनाने के लिए 10 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाली नयी इमारत का नींव पत्थर भी रखा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अस्पताल में 2 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक मशीनरी भी लगाई जायेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हलके की ग्रामीण स्वास्थ्य और पशु डिस्पैंसरियों की इमारतों के पुनर्निमाण का भी ऐलान किया।इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने श्री चमकौर साहिब में 9.57 करोड़ रुपए के 100 प्रतिशत वाटर सप्लाई और सिवरेज की सुविधा और विकास के अन्य कार्यों का नींव पत्थर भी रखा।मुख्यमंत्री ने हलके के सरपंचों और पंचायत सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी विकास कार्य बिना किसी राजनैतिक भेदभाव और बिना किसी भेदभाव के पूरे किए जाएँ। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सभी विकास कार्य पूरी पारदर्शिता, इमानदारी और मानक निर्माण सामग्री का प्रयोग करके पूरे किये जाएँ। 

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sri Chamkaur Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD