Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

परगट सिंह ने खेला विजयी शॉट, पंजाब को देश की खेल नर्सरी बनाने का किया ऐलान

बहु राष्ट्रीय कंपनियों में स्थान प्राप्त करने वाले डीएवी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं का किया सम्मान

Pargat Singh, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 23 Oct 2021

Last updated on: Oct 23, 2021, 00:00 IST

हॉकी ओलम्पियन और भारत को दो बार ओलम्पिक्स हॉकी में नेतृत्व देने वाले पंजाब के खेल मंत्री परगट सिंह ने डी.ए.वी यूनीवर्सिटी में क्रिकेट का विजयी शॉट खेलकर पंजाब को देश की खेल नर्सरी बनाने संबंधी रोड मैप की घोषणा की। डीएवी यूनीवर्सिटी में विद्यार्थियों के साथ क्रिकेट खेलते हुए उन्होंने कहा कि दूर दूराज के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की खोज करने, उनका पोषण करने और उनको सरकारी और निरंतर कॉर्पाेरेट सहायता के साथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में शामिल करने की तत्काल ज़रूरत है।परगट सिंह, जोकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और बहु-राष्ट्रीय कंपनियों में रखे गए विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए यूनिवर्सिटी के दौरे पर आए थे, सीधे यूनीवर्सिटी के खेल मैदान में गए और चल रहे क्रिकेट मैच को देखा और विद्यार्थियों के साथ क्रिकेट खेला। उन्हांने खिलाड़ियों और खेल विभाग के फेकल्टी के साथ भी बातचीत की।बाद में विद्यार्थियों को संबोधन करते हुए श्री परगट सिंह ने कहा कि शिक्षा और खेल के क्षेत्र अभिन्न हैं और इसके पुनरोद्धार की ज़रूरत है। पंजाब के उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, खेल और युवक सेवाओं और प्रवासी भारतीय मामले बरे मंत्री परगट सिंह ने कहा कि डीएवी यूनिवर्सिटी ने खेलों के उत्थान और शिक्षा के मानक को कायम रखने में अहम भूमिका निभाई है।कैबिनेट मंत्री और पूर्व हॉकी कप्तान का यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. पुनम सूरी द्वारा यूनिवर्सिटी के आदरणीयों की तरफ से कैंपस में स्वागत किया गया। यूनिवर्सिटी के इन अधिकारियों में उप कुलपति डॉ. जसबीर ऋषी, कार्यकारी निदेशक श्री राजन गुप्ता, रजिस्टरार डिआर केएन कौल, डीन अकादमिक डॉ. आर के सेठ और डिप्टी डायरैक्टर खेल, डॉ. यशबीर सिंह शामिल थे।यूनिवर्सिटी अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए परगट सिंह ने कहा कि उनको यह जानकर खुशी हुई है कि डीएवी यूनिवर्सिटी पाठ्यक्रम तैयार करते समय उद्योग की ज़रूरतों को ध्यान में रख रही है। मंत्री ने कहा कि यह उनकी बेहतर प्लेसमेंट का मार्ग प्रशस्त करता है।उन्होंने कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में मानव संसाधन और बुनियादी ढांचे में भारी निवेश करने का प्रस्ताव रखा है। नौजवानों को सेहतमंद और मज़बूत बनाने की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए श्री परगट सिंह ने कहा कि लड़कियों को पौष्टिक आहार और सुविधाएं मिलनी चाहिएं।

यूनिवर्सिटी के नीचे लिखे विद्यार्थियों को मंत्री द्वारा सम्मानित किया गयाः

जूडोः संयोगिता सिंह (रजत पदक विजेता, राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप-2018; स्वर्ण पदक विजेता, खेलो इंडिया-2018, कांस्य पदक विजेता, कैडेट और जूनियर राष्ट्रीय-2019); प्राची पंवार (एसजीएफआई राष्ट्रीय कांस्य पदक विजेता 2018-19); यशवीर सिंह (राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप रजत, खेलो इंडिया गोल्ड 2019); विक्रम सिंह (खेलो इंडिया सिलवर मैडल 2019)

घुड़सवारः आकाश (स्वर्ण पदक विजेता, जूनियर राष्ट्रीय घुड़सवार चैंपियनशिप 2020-2021 और जूनियर राष्ट्रीय घुड़सवार चैंपियनशिप 2019-2020 में स्वर्ण पदक विजेता)

ताइक्वांडोः सैयद ताहा (ओलम्पिक दर्जा प्राप्त अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी 2019); तमन्ना धीमान (ताइक्वांडो 2019 में खुली अंतरराष्ट्रीय भागीदारी, ब्लैक डैन 1 धारक, 2021 के ग्रेड फ़ाईनल टेलेंट शो ताइक्वांडो की विजेता)

पावर लिफ्टिंगः रोशनी (राष्ट्रीय स्वर्ण 2021); आदेश (राष्ट्रीय रजत 2019 ; रोहित (राष्ट्रीय कांस्य 2019); अक्षय (राष्ट्रीय कांस्य 2019)

खो-खोः नवीन कुमार (राष्ट्रीय स्वर्ण 2019); अरुण (राष्ट्रीय कांस्य पदक हैपी (जूनियर नेशनल गोल्ड 2015 गुजरात, ऑल इंडिया यूनीवर्सिटी गोल्ड 2015 उड़ीसा, ऑल इंडिया यूनीवर्सिटी सिलवर 2014 जीएनडीयू, जूनियर नेशनल गोल्ड 2012); हरप्रीत कौर (जूनियर एशियन चैंपियनशिप, हाँगकाँग 2014 में तीसरी, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी साउथ कोरिया 2015 में भागीदारी ।

प्लेसमेंट के लिए सम्मानित किये गए विद्यार्थीः

माधव शर्मा, अयान चावला, भूपेंद्र सिंह, गुरसुमित, राहुल कुमार, अंकुर धीमान, मीशा, पूजा, विशाल मरवाहा, तरंग, सचिन खन्ना, सुशील वासन, अंकुश कोचर, रोहित, शिवानी, अक्षय, ब्रिजेश सौंधी, कनव, अर्जुन महाजन, सुचित्रा वोहरा, गुरशरण महे, शुभम मेहता, अमन पटियाल, हरप्रीत कौर, मोहित शर्मा, अमृतरूप कौर और देवाशीष धीमान। 

 

Tags: Pargat Singh , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD