Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमन-कानून की व्यवस्था में आम लोगों का भरोसा पैदा करने के लिए कोई कसर बाकी न छोड़ी जाये- मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब पुलिस को आदेश

भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने, नशां की सप्लाई चेन तोड़ने, अवैध शराब के कारोबार को ख़त्म करने और रेत माफीये पर नकेल कसने के लिए सख़्ती के साथ पेश आया जाए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Oct 2021

Last updated on: Oct 21, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज पुलिस फोर्स को राज्यभर में पुलिस के कामकाज में और ज्यादा कुशलता और पारदर्शिता यकीनी बनाने के लिए कहा जिससे अमन-कानून की व्यवस्था में आम लोगों का भरोसा पैदा किया जा सके।राज्य को पेश चुनौतियों का ज़िक्र करते हुए चन्नी ने निचले स्तर से लेकर सर्वाच्च अफसरों तक समूचे पुलिस फोर्स को भ्रष्टाचार पर नकेल कसने, नशां की सप्लाई लाईन तोड़ने, अवैध शराब का कारोबार ख़त्म करने और रेत माफीए के साथ कड़े हाथों से निपटने के लिए एकजुट होकर काम करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमारे नौजवानों को नशों की बीमारी का शिकार बनाने वाले नशा तस्करों की पहचान करने के लिए पुलिस को उचित प्रणाली विकसित करनी चाहिए।आज शाम यहाँ मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभालने के बाद पुलिस आधिकारियों के साथ पहली मीटिंग करते हुए चन्नी ने अफसरों को अपनी ड्यूटी समर्पित भावना, इमानदारी और पेशेवर वचनबद्धता के साथ निभाने के लिए कहा जिससे लोगों को फर्क महसूस हो और इस सम्बन्ध में निचले स्तर तक संदेश जाना चाहिए।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अफसरों की नयी तैनातियां पूरी तरह से योग्यता और ट्रैक रिकार्ड के आधार पर की गई हैं जिस कारण उनको अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और इमानदारी के साथ निभानी चाहिए और बिना भेद-भाव के सेवाएं प्रदान करनी चाहीएं जिससे आम लोगों का भरोसा पुलिस के प्रति बढ़ सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को नजायज़ हिरासत में न रखा जाये और किसी को भी झूठे मामलों में उलझाकर परेशान न किया जाये।मुख्यमंत्री ने दिवाली के त्योहार के अवसर पर दुकानदारों और रेहड़ी /फड़ी लगाकर सामान बेचने वालों को लाइसेंस के नाम पर पैसे माँगकर पुलिस द्वारा अनावश्यक तंग न किया जाये। उन्होंने इस संबंधी ज़िला पुलिस मुखियों को डी.एस.पी और एस.एच.ओ को विस्तृत हिदायतें जारी करने के लिए भी कहा जिससे इन लोगों को दिवाली के त्योहार के अवसर पर सामान और पटाख़े बेचने में कोई दिक्कत न आए। 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि जुआ-सट्टा लगाने वाले समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध बिना किसी ढील के पूरी सख्ती ईस्तेमाल करते हुए उदाहरणीय कार्रवाई की जाये। त्योहारों के सीजन दौरान रात के समय होते हादसे रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि गश्त बढ़ाई जाये ख़ासकर रात के समय विशेष निगरानी रखी जाये।चन्नी ने कहा कि उनको पुलिस द्वारा वाहनों के कागज़ चैक करने के नाम पर पुलिस द्वारा ली जाती रिश्वत और लूट-मार संबंधी लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जिस पर रोक लगाने के लिए ट्रैफ़िक पुलिसिंग और प्रबंधन में क्रांतिकारी सुधार अस्तित्व में लाए जाएँ।मुख्यमंत्री ने यह भी वकालत की कि गलत काम करने वाले पुलिस अधिकारियों को सख़्त सजा दी जानी चाहिए जो समूचे पुलिस फोर्स को बदनाम कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों ख़ासकर ज़िला पुलिस मुखियों को स्पष्ट तौर पर कहा कि या तो लोगों को बढ़िया सेवाएं प्रदान करने के लिए अपनी ड्यूटी जिम्मेदाराना तरीके से निभाएं या फिर अपने तबादले के लिए तैयार रहें, क्योंकि सिविल और पुलिस प्रशासन दोनों में कुशल, साफ़, भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी प्रशासन उनकी सरकार का मुख्य एजेंडा है।इससे पहले, उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा, जिनके पास गृह विभाग है, ने कहा कि हमारी पुलिस फोर्स किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह समर्थ और निपुण है। उन्होंने कहा कि यदि हमारी पुलिस फोर्स राज्य में दशकों से चल रहे आतंकवाद को बहादुरी के साथ काबू कर सकती है, तो मुझे यकीन है कि वह गैंगस्टरों और रेत माफियों के अलावा नशों का ख़ात्मा करके एक मिसाल कायम करेगी।उप मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को आम लोगों को इन्साफ दिलाकर लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा भी दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आम जनता की सुरक्षा को यकीनी बनाने के एकमात्र उद्देश्य से अपनी ड्यूटी निडर होकर निभाने के लिए प्रेरित किया। रंधावा ने आगे कहा कि वह इन अधिकारियों की और इनके परिवारों की सुरक्षा यकीनी बनाएंगे जिससे ड्यूटी दौरान उनके मनोबल को बढ़ाया जा सके।इससे पहले, डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने मुख्यमंत्री को बताया कि पुलिस विभाग मौके पर ही लोगों की शिकायतों का निपटारा करने के लिए हर पंद्रह दिन बाद विशेष सुविधा कैंप लगाएगा।मीटिंग में मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अनुराग वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हुस्न लाल, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव राहुल तिवारी और उप मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव वरुण रूज़म के अलावा ए.डी.जी.पी., आई.जी., डी.आई.जी. स्तर के सभी सीनियर अफ़सर, कमिश्नर ऑफ पुलिस और ज़िला पुलिस प्रमुख भी शामिल थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD