Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

आर्यन खान को राहत नहीं, बाम्बे हाईकोर्ट 26 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

Crime News India, Bombay HC, Aryan Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Oct 2021

Last updated on: Oct 21, 2021, 00:00 IST

बंबई उच्च न्यायालय ने गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गिरफ्तार आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई 26 अक्टूबर को निर्धारित की है। यह मामला न्यायमूर्ति एन.डब्ल्यू. साम्ब्रे के समक्ष आया और आर्यन खान के वकील सतीश मानेशिंदे ने शुक्रवार या सोमवार को तत्काल सुनवाई की मांग की। हालांकि, न्यायमूर्ति साम्ब्रे ने मामले को अगले मंगलवार को सुनने का फैसला किया है, जिसकी वजह से आर्यन खान को पांच दिन और हिरासत में बिताने पड़ सकते हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे, आर्यन खान ने बुधवार (20 अक्टूबर) को विशेष एनडीपीएस कोर्ट के एक फैसले को चुनौती दी है, जिसमें सह-आरोपी अरबाज मर्चेट और मुनमुन धमेचा के साथ उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है।

साथ ही, खान की न्यायिक हिरासत दिन (गुरुवार) में समाप्त हो रही है और एनसीबी द्वारा विशेष एनडीपीएस कोर्ट के न्यायाधीश वी.वी. पाटिल के समक्ष इसकी अवधि बढ़ाए जाने के लिए एक आवेदन दाखिल किए जाने की संभावना है। 2 अक्टूबर को एनसीबी ने एक क्रूज पर छापा मारने के बाद खान, मर्चेट और धमेचा के साथ, पांच अन्य को ड्रग्स मामले के संबंध में हिरासत में लिया था और 3 अक्टूबर को इनसभी को गिरफ्तार कर लिया गया था। खान, मर्चेट और धमेचा की तिकड़ी के अलावा, 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में नूपुर सतीजा, इश्मीत सिंह चड्ढा, मोहक जसवाल, गोमित चोपड़ा और विक्रांत छोकर शामिल हैं, और बाद में एनसीबी ने इसी मामले में 12 और लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

Tags: Crime News India , Bombay HC , Aryan Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD