Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एनसीबी ड्रग्स मामला : विशेष अदालत ने आर्यन खान, 2 अन्य की जमानत याचिका खारिज की

Crime News India, Police, Crime News, Aryan Khan, Narcotics Control Bureau, NCB
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Oct 2021

Last updated on: Oct 20, 2021, 00:00 IST

मुंबई की विशेष एनडीपीएस अदालत ने बुधवार को ड्रग्स मामले पर सुनवाई करते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बड़ा झटका देते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने दो 2 अक्टूबर को लग्जरी क्रूज शिप पर रेव पार्टी के दौरान ड्रग्स रखने और इसके इस्तेमाल के आरोप में आर्यन खान और अन्य दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा दर्ज ड्रग्स मामले में आर्यन के अलावा दो आरोपियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिकाओं को भी खारिज कर दिया। खान के वकील ने कहा कि हालांकि विशेष न्यायाधीश वी. वी. पाटिल के विस्तृत फैसले की अभी प्रतीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे बुधवार या गुरुवार तक आर्यन की जमानत के लिए बंबई हाईकोर्ट में अपील करने की योजना बना रहे हैं। 14 अक्तूबर को अदालत ने वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। पिछली सुनवाई के दौरान एनसीबी ने अदालत में कहा था कि आर्यन खान ड्रग्स लेने का आदी है और वह कई ड्रग्स पेडलर्स के साथ भी संपर्क में रहा है।

खान, मर्चेंट और धमेचा, पांच अन्य लोगों के साथ 2 अक्टूबर को हिरासत में लिए गए थे। इन्हें मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप में एनसीबी की छापेमारी के बाद 3 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रारंभ में, अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी आर. एम. नेर्लिकर ने उन्हें एक दिन की हिरासत में भेज दिया था जिसे बाद में 7 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया था और बाद में 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके साथ ही इस मामले को विशेष एनडीपीएस कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया था। बाद में, उनके वकीलों ने जमानत के लिए विशेष अदालत का रुख किया, जिसे कई दिनों की सुनवाई के बाद खारिज कर दिया गया, जिसमें एनडीपीएस के अतिरिक्त सॉलिसिटर-जनरल अनिल सिंह ने आरोपियों की जमानत का जोरदार विरोध किया। अन्य बातों के अलावा, एनडीपीएस ने आर्यन पर ड्रग्स का नियमित उपभोक्ता होने, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के साथ नशीले पदार्थों का कारोबार करने आदि का आरोप लगाया, जिसका उनके वकीलों की टीमों और अन्य सह-आरोपियों ने विरोध किया। सनसनीखेज क्रूज शिप रेड में अब तक एक विदेशी समेत कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

Tags: Crime News India , Police , Crime News , Aryan Khan , Narcotics Control Bureau , NCB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD