Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

परेश रावल ने राजकुमार राव के काम की तारीफ की

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Paresh Rawal, Rajkummar Rao
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Oct 2021

Last updated on: Oct 20, 2021, 00:00 IST

परेश रावल ने अपने 'हम दो हमारे दो' के सह-कलाकार राजकुमार राव की प्रशंसा की है। दिग्गज अभिनेता का कहना है कि वह उनके काम के कायल हो गए है, उन्हें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। परेश ने आईएएनएस से कहा कि जब आप इतने सारे अभिनेताओं के साथ काम करते हैं तो बहुत कम अभिनेता होते हैं, जिनकी आप प्रशंसा करते हैं, और प्रशंसा इसलिए नहीं करनी चाहिए, कि वे सफल हैं बल्कि इसलिए करनी चाहिए, क्योंकि आपको उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। आप केवल उन्हीं की प्रशंसा करते हैं जिनसे आप चीजें सीखते हैं।उन्होंने आगे कहा कि राजकुमार उन अभिनेताओं में से एक हैं जिनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है और उनके साथ काम करने में मजा आता है। वह अलग-अलग विषयों पर अच्छा करने का प्रयास करते हैं और 'शाहिद' और 'न्यूटन' जैसी विभिन्न फिल्मों के साथ सिनेमा का समर्थन करते हैं। फिल्मों का भविष्य हमेशा अच्छा रहेगा, अगर उनके जैसे अभिनेता आगे बढ़ते रहे।"पारिवारिक मनोरंजन 'हम दो हमारे दो' एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो अपने जीवन के प्यार को प्रभावित करने के लिए माता-पिता को गोद (एडोप्ट) लेता है। इसमें रत्ना पाठक शाह, कृति सेनन और अपारशक्ति खुराना भी हैं।जब कॉमेडी की बात आती है तो वह अपने खेल को कैसे आगे बढ़ाते हैं, इस बारे में बात करते हुए, परेश ने कहा कि लेखक, निर्देशक और साथी कलाकारों की मदद से मैं ऐसा कर पाता हूं। अगर अभिनेता मेरे साथ ठीक से क्रिया की प्रतिक्रिया नहीं करेगा, तो कॉमेडी विफल हो जाएगी। यह तीनों कारकों का एक संयोजन है, इसे सभी की मदद की जरूरत होती है।मैडॉक ओरिजिनल फिल्म दिनेश विजान द्वारा निर्मित अभिषेक जैन द्वारा निर्देशित 'हम दो हमारे दो' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 29 अक्टूबर रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Paresh Rawal , Rajkummar Rao

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD