Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ब्लॉक मोरिंडा के 63 गाँवों के लिए 27 करोड़ रुपए के चैक बांटे

लोकतंत्र की मज़बूती के लिए सरपंचों और पंचों को अधिक अधिकारों का आह्वान

Charanjit Singh Channi, Morinda, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोरिंडा (रूपनगर) , 19 Oct 2021

Last updated on: Oct 19, 2021, 00:00 IST

गाँवों के सर्वपक्षीय विकास को यकीनी बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों की कायाकल्प करने के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज दूसरे दिन श्री चमकौर साहिब हलके के विभिन्न गाँवों का दौरा किया और मोरिंड ब्लॉक के 63 गाँवों में विकास कार्यों के लिए 27 करोड़ रुपए के चैक बाँटे।गाँव दतारपुर, कलारां, सरहाना, लुथेरी, अरनौली, कैनोर, धनौरी और ढंगराली में जनसभा को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने फिर से दोहराया, ‘‘इस हलके से लगातार तीसरी बार विधायक चुने जाने के लिए मैं आपका ऋणी हूँ जिसके चलते कांग्रेस हाईकमान ने मुझे मुख्यमंत्री के तौर पर सेवा करने की जि़म्मेदारी सौंपी है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने से वास्तव में हर गाँव का नुमायंदा मुख्यमंत्री बना है।जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए सरपंचों और पंचों को अधिक अधिकार देने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए मुख्यमंत्री ने नौजवानों से गाँवों में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के नाम पर क्लब बनाने का आह्वान किया जिससे युवा केन्द्रित कदम उठाए जा सकें। उन्होंने गाँवों के चुने हुए नुमायंदों को विकास कार्यों में तेज़ी लाने के लिए भी कहा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आप काम करने वालों का प्रबंध करें, बाकी पैसे का इंतज़ाम करना मेरा काम है।’’मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि शहरी इलाकों में रह रहे लोगों को बड़ी राहत देते हुए सभी वर्गों के घरेलू कनेक्शनों के लिए पानी के बिल घटाकर 50 रुपए प्रति माह कर दिया गया। चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार ने 2 किलोवाट तक बिजली के लोड वाले सभी उपभोक्ताओं के बकाया माफ करने के फ़ैसले को भी लागू कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस कदम से राज्य के कुल 72 लाख उपभोक्ताओं में से 52 लाख उपभोक्ताओं को लाभ पहुँचेगा। चन्नी ने कहा, ‘‘बीते दिन मैंने प्रतीकात्मक तौर पर बकाए बिलों की प्रतियां जलाई थीं और लोगों को पुराने बिल की देनदारियां भूल जाने के लिए कहा था।’’

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हलके के सभी गाँवों में स्थित छप्पड़ों का विकास थापर मॉडल के आधार पर किया जायेगा। इन छप्पड़ों के आसपास पैदल मार्ग बनाए जाएंगे और इन छप्पड़ों के पानी को खेतों में सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जायेगा।राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता के तौर पर राज्य के बच्चों को मानक शिक्षा प्रदान करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए स. चन्नी ने कहा कि इस हलके के सभी हाई और सीनियर सेकंडरी स्कूलों में विशेष विज्ञान और चिकित्सा ब्लॉक स्थापित किये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी हमारी मातृभाषा है और किसी भी हालत में इसको अनदेखा नहीं किया जायेगा।उन्होंने ऐलान किया कि सभी लिंक सडक़ों को चौड़ा करने, गलियों, नालियों, सिवरेज सिस्टम, कम्युनिटी सेंटरों के निर्माण, शमशानघाटों, एस.सी. धर्मशालाओं की मुरम्मत, स्कूलों और डिसपैंसरियों में बुनियादी ढांचे का विस्तार, गाँवों में जिम खोलने, छप्पड़ों की सफ़ाई, स्कूलों और कालेजों के नवीनीकरण से सम्बन्धित विकास कामों को जंगी स्तर पर पूरा किया जायेगा।स. चन्नी ने आगे कहा, ‘‘मैंने आपको पिछले मतदान में बताया था कि एक बार जब आपने मुझे विधान सभा में अपना नुमायंदा चुन लिया तो मैं आपकी सभी माँगें पूरी करूँगा और अब मैं मुख्यमंत्री बन गया हूँ और मैं आपकी सभी माँगों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध हूँ। मैं कुर्सी के साथ चिपका नहीं रहना चाहता। इसकी बजाय मेरा सारा ध्यान मुझे सौंपी जिम्मेदारियों को निभाने की तरफ होगा। इसके इलावा, मैं राज्य की प्रशासनिक प्रणाली में सुधार करना चाहता हूं।’’मुख्यमंत्री ने श्री चमकौर साहिब में 100 बैडों वाला अस्पताल बनाने का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सहूलतों की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुये मुख्यमंत्री ने बताया कि मोरिंडा में विश्व स्तरीय ट्रौमा सैंटर बनाने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है और निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जायेगा।मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि हलके की सभी पशु अस्पतालों की इमारतों को अपग्रेड किया जायेगा और डाक्टरों की उपलब्धता यकीनी बनाई जायेगी।उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए 42 एकड़ ज़मीन खऱीदी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि श्री चमकौर साहिब में 500 करोड़ रुपए की कुल लागत वाली इस कौशल विकास यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए के टैंडर जारी किये जा चुके हैं।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 114 करोड़ रुपए की लागत वाले ‘बेला पुल’ का नींव पत्थर 30 अक्तूबर को रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की ज़मीन पुल के निर्माण के लिए अधिग्रहित की जानी है, उनको 70 लाख प्रति एकड़ का मुआवज़ा दिया जायेगा।इस मौके पर दूसरों के इलावा डिप्टी कमिशनर सोनाली गिरी, एस.एस.पी. विवेक शील सोनी के अलावा गाँवों के सरपंच और पंच शामिल थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Morinda , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD