Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्क्षीय विकास के लिए वचनबद्ध : ओ.पी.सोनी

ओ.पी.सोनी ने किसान आंदोलन के मृतक किसान के पुत्र को सौंपा नियुक्ति पत्र

O P Soni, Om Parkash Soni, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Santokh Singh Chaudhary, Chaudhary Santokh Singh, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 19 Oct 2021

Last updated on: Oct 19, 2021, 00:00 IST

पंजाब के उप मुख्यमंत्री ओ.पी.सोनी ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के सर्वपकक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध है। वह आज सर्कट हाऊस जालंधर में पहुँचे हुए थे। उप मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार जालंधर पहुँचने पर पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने उनको सम्मान के तौर पर गार्ड आफ आनर दिया, वहीं ज़िला प्रशासन ने उनका स्नेहपूर्ण स्वागत किया। इस अवसर पर लोक सभा मैंबर चौधरी संतोख सिंह, हलका विधायक श्री अवतार सिंह जूनियर, मेयर श्री जगदीश राज राजा, डिप्टी कमिश्नर श्री घनश्याम थोरी, पुलिस कमिश्नर श्री नौनिहाल सिंह और चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट श्री दलजीत सिंह आहलूवालीया भी उपस्थित थे।पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री ओ.पी.सोनी ने कहा कि राज्य के निवासियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए कडे यत्न किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग का जीवन स्तर ऊँचा उठाने के लिए कमी बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से दो किलोवाट तक के जरूरतमंद बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिल माफ किये गए है और अब पानी के बिल भी माफ किये जा रहे है। 

उन्होंने कहा कि इसके इलावा राज्य सरकार की तरफ से लाखों परिवारों विशेष कर समाज के कमज़ोर वर्गों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए ‘मेरा घर मेरे नाम ’ योजना की शुरुआत करके गाँवों और शहरों में लाल लकीर अंदर आते घरों में रह रहे परिवारों को जायदाद के मालिकाना अधिकार दिए जा रहे है।इस दौरान श्री सोनी ने किसान आंदोलन के मृतक जालंधर ज़िले के गाँव बोलीना के किसान श्री भुपिन्दर सिंह (आयु 52 साल) के बेटे श्री हरदीप सिंह (22 साल) को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र भी सौंपा। उन्होंने साथ ही कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से किसानी का कमर तोड़ने के लिए लागू किये जा रहे तीन काले कानूनों को रद्द करवाने के लिए पंजाब सरकार किसान आंदोलन के साथ खड़ी है।इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री करनेश शर्मा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(जनरल) श्री अमरजीत बैंस, डिप्टी कमिश्नर पुलिस श्री जगमोहन सिंह, एस.डी.एम. जालंधर -1श्री हरप्रीत सिंह अटवाल के इलावा और भी अधिकारी और गणमन्य उपस्थित थे।

 

Tags: O P Soni , Om Parkash Soni , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Santokh Singh Chaudhary , Chaudhary Santokh Singh , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD