Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

कारगिल फतह के बाद मण्डी फतह को तैयार ब्रिगेडियर : सुरेश कश्यप

केन्द्र सरकार ने दी प्रदेश को अनेक कल्याणकारी योजनाएं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मनाली , 18 Oct 2021

Last updated on: Oct 18, 2021, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मनाली में अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहां मंडी  लोकसभा का उप चुनाव हो रहा है इस अवसर पर सबसे पहले स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा को याद करते हुए कहा की उनके द्वारा किए गए अनेकों विकास कार्य जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहे हैं अब उनके द्वारा देखे गए सपने को पूरा करने का काम ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर के लिए तैयार है भारतीय जनता पार्टी ने ब्रिगेडियर  ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है उनके द्वारा कारगिल युद्ध में पराक्रम और शौर्य को हम सभी ने देखा है। जिस प्रकार से उनके नेतृत्व में टाइगर हिल और तोलोलिंग जैसी पहाडियों को जीता गया उसी प्रकार से मंडी के चुनाव में भी वह अपना पराक्रम दिखाने को तैयार है ।  दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार ने सैनिको का अपमान किया और सहानुभूति पाने के लिए ंमीडिया के सामने माफी भी मांगी पर हमें नही लगता कि वह आज सैनिकों के बलिदान को मन से सम्मान करते है क्योंकि उनके सुपुत्र द्वारा एक जन सभा में दोबारा सैनिकों के सम्मान पर हमला किया गया है जिसमें उन्होंने कहा है कि शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा जो मोर्चे पर ’दिल मांगे मॉर’ के साथ डटें रहे पर हटे नही पर विधायक का कहना है कि ’कुछ हद तक ही घुसपैठियों बाहर निकालने मे सफल रहे और शहीद हो गये’ हम पुछना चाहते है विक्रमादित्य से कि भारतीय सैना कुछ हद तक ही काम कर पाई तो क्या बाकी युद्ध आपने लड़ा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रादेशिक सरकार लोक हित के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है और जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। जैसे केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना चलाई तो प्रदेश ने उससे कोई अछूता ना रहे तो प्रदेश स्तर पर हिम केयर योजना चलाई। उज्वला केंद्र ने चलाई तो प्रदेश ने उससे छूटे लोगों को गृहणी सुविधा योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे । कांग्रेस हमेशा से कहती रही है  कि अनुसूचित जाति के लोग हमारी जेब में रहते है लेकिन भाजपा के द्वारा हमेशा अनुसूचित जाति का सम्मान किया है और उनके हित के लिए कार्य किऐ है।भाजपा की केंद्रीय मोदी सरकार के कार्यकाल का लोहा आज विश्व भी मान रहा है जहां उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए सर्जिकल स्ट्राइक जैसे अभियानों से देश के दुश्मनों को भारत की ओर आंख न उठाने का संदेश दिया वहीं कोविड.19 वैश्विक महामारी जो कि हमारे जीवन काल में किसी ने ना देखी ना सुनी थी से डटकर सामना किया अपितु देश के लोगों को मुफ्त टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई  इसलिए मैं हिमाचल की प्रबुद्ध जनता से यह निवेदन करूंगा कि प्रदेश व सैनिकों के सम्मान और विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करके भाजपा के उम्मीदवार को भारी मतों से विजय बनाकर केन्द्र में मोदी के हाथों को मजबूत करें।इस अवसर पर मनाली से विधायक और प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, घनेशवरी ठाकुर, मोहन भारती, भीम सेन शर्मा, लेफ राम, गंगा सिह, सुरेश व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Suresh Kashyap , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Govind Singh Thakur , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD