Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

सरहदी इलाकों में बी.एस.एफ. का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने संबंधी केंद्र का फ़ैसला मंजूर नहीं करेंगे : चरणजीत सिंह चन्नी

मसले पर सहमति बनाने हेतु चर्चा करने के लिए मंत्रीमंडल की विशेष मीटिंग बुलाई जाएगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Oct 2021

Last updated on: Oct 18, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज स्पष्ट शब्दों में कहा कि बी.एस.एफ. का अधिकार क्षेत्र मौजूदा 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर करने की इजाज़त देने संबंधी केंद्र के फ़ैसले को उनकी सरकार स्वीकार नहीं करेगी क्योंकि यह कदम संघीय ढांचे की भावना के खि़लाफ़ है।मंत्रीमंडल की मीटिंग के तुरंत बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अमन-कानून की व्यवस्था राज्य का मुद्दा है और पंजाब को विश्वास में लिए बिना राज्य पर यह फ़ैसला थोपने का केंद्र सरकार का कोई आधार नहीं बनता। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनकी सरकार राज्य में अपनी पुलिस फोर्स के साथ अमन-कानून की स्थिति को बनाए रखने में पूर्ण तौर पर समर्थ है। उन्होंने कहा कि पुलिस की काबलीयत और क्षमता स्वरूप ही राज्य में दशकों लंबे आतंकवाद पर काबू पाया गया था जिससे अमन-शान्ति, सद्भावना और भाईचारक सांझ बहाल हुई।बी.एस.एफ. का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने के संवेदनशील मुद्दे को तूल देकर लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की आलोचना करते हुए चन्नी ने उनको केंद्रीय बलों का श्री हरिमन्दर साहिब और अन्य धार्मिक स्थानों में प्रवेश करने की भड़काऊ बयानबाज़ी से परहेज़ करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अकाली दल के प्रधान बी.एस.एफ. के मुद्दे की आड़ में लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाकर पंजाब को फिर से आतंकवाद के काले दौर में न धकेलें क्योंकि अकाली दल ही राज्य के नौजवानों को गुमराह करके उनको आतंकवाद के मार्ग पर धकेलने के लिए जि़म्मेदार है।इस सम्बन्धी सुखबीर बादल की तरफ से भड़काऊ बयानबाज़ी किये जाने के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला करते हुए चन्नी ने कहा कि जो कोई भी ऐसे संवेदनशील मुद्दांे को सिर्फ़ अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए उठाता है, वह पंजाब और देश का सबसे बड़ा दुश्मन है।

चन्नी ने आगे कहा कि अब स्थिति की माँग यह है कि इस नाजुक मुद्दे सम्बन्धी लोगों के मन में पैदा हुए भ्रम को दूर करने के लिए एक व्यापक नीति तैयार की जाये जिसके लिए प्रांतीय कैबिनेट की एक विशेष मीटिंग जल्द ही बुलायी जायेगी और यदि ज़रूरत पड़ी तो इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक में भी गहराई के साथ चर्चा की जायेगी, परन्तु यदि यह मुद्दा फिर भी नहीं सुलझा तो पंजाब विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाया जायेगा।अधिक जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों से भूमि का अधिग्रहण करके और उनको बनता मुआवज़ा देकर अपेक्षित भूमि जल्द ही केंद्र सरकार को दे दी जायेगी जोकि पट्टी-मक्खू रेल लिंक विकसित करने के लिए होगी और इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से 13 सूत्रीय एजंडे सम्बन्धी कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखे जाने के मुद्दे बारे मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य सरकार की तरफ से लोगों के साथ किये हुए वादे पूरे करने के लिए पहले ही ज़ोर-शोर के साथ काम किया जा रहा है और उन्होंने यह यकीन भी दिलाया कि हर वादा पूर्ण रूप में लागू किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रांतीय पार्टी प्रधान का फ़र्ज़ है कि वह पार्टी की हाईकमान को राज्य से सम्बन्धित मामलों बारे अवगत करवाए परन्तु इसका मतलब यह नहीं कि पार्टी और सरकार के बीच कोई मतभेद हैं।ठेका आधारित मुलाजिमों बारे पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए चन्नी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ऐसी नीति तैयार की जा रही है जोकि ऐसे मुलाजिमों के हितों की रक्षा करेगी।इस अवसर पर उपस्थित अन्यां में उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और ओ.पी. सोनी के अलावा केबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, अरुणा चौधरी, विजय इंदर सिंगला और परगट सिंह भी शामिल थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Manpreet Singh Badal , O P Soni , Om Parkash Soni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD