Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश

 

सांसद मनीष तिवारी और विधायक अंगद सिंह द्वारा दो अहम सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ

Manish Tewari, Angad Singh, Congress, Punjab Congress, Shaheed Bhagat Singh Nagar, Nawanshahr, S.B.S. Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नवांशहर , 09 Oct 2021

Last updated on: Oct 09, 2021, 00:00 IST

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी व विधायक नवांशहर अंगद सिंह ने आज हल्का नवांशहर की 7.22 करोड रुपए की लागत से बनने वाली 2 अहम सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इनमें 3.75 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 5.06 किलोमीटर लंबी राहों-औड़ रोड से सतलुज बांध बाया कंग, भारटा कलां, लालेवाल, तलवंडी सिब्बू सड़क और 3.47 करोड़ की लागत से बनने वाली 4.63 किलोमीटर लंबी राहों-औड़ से दुधाला, वजीदपुर मंडी सड़क शामिल हैं। इस अवसर पर सांसद तिवारी ने बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा निर्माण कार्यों के तहत इन सड़कों का काम इसी साल के भीतर मुकम्मल कर लिया जाएगा और 5 साल तक सड़क की संभाल की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गांवों और शहरों की नुहार बदलने व लोगों को हर सुविधा मुहैया करवाने हेतु पूरी तरह से वचनबद्ध है और इसके लिए दिन-रात काम किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि राज्य की सभी मुख्य और संपर्क सड़कों के नवीनीकरण व मजबूतीकरण का काम युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने अधिकारियों को सड़क के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मटीरियल की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न करने की हिदायत दी।हल्का विधायक अंगद सिंह ने इस अवसर पर कहा कि नवांशहर हल्के की सभी मुख्य सड़कों के अलावा गांवों की सड़कों का भी कायाकल्प किया गया है। उन्होंने कहा कि वह बहुत गर्व से कह सकते हैं कि नवांशहर विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की कोई भी सड़क मरम्मत से वंचित नहीं रही। उन्होंने कहा कि नवांशहर हलके के सर्व पक्षीय विकास हेतु तिवारी द्वारा दिए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता व क्षेत्रवासी सदा उनके ऋणी रहेंगे।इस अवसर पर पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट नवांशहर के चेयरमैन डॉ कमलजीत लाल, सरपंच हरभजन सिंह, पूर्व सरपंच संतोख सिंह, पंच हरपाल सिंह, सचिव जसविंदर सिंह, डॉ गुरनाम सैनी राहों, प्रेम सिंह दरियापुर, अजीत सिंह सरपंच सोएता, गोपाल सिंह पिंका, सुरजीत सिंह सहित अन्य शख़्सितें भी मौजूद रहीं।

 

Tags: Manish Tewari , Angad Singh , Congress , Punjab Congress , Shaheed Bhagat Singh Nagar , Nawanshahr , S.B.S. Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD