Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

लखीमपुर खीरी हिंसा में घायल किसान नेता तेजेंद्र सिंह विर्क से मेदांता अस्पताल में मिलने पहुंचे इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला

लखीमपुर खीरी में भाजपा के केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे द्वारा किसानों को गाड़ी से कुचलने के बाद भडक़ी हिंसा में बुरी तरह घायल हो गए थे किसान नेता

Om Parkash Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 06 Oct 2021

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ भाजपा के केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे द्वारा किसानों को गाड़ी से कुचलने के बाद हुई हिंसा में बुरी तरह से घायल किसान नेता तेजेंद्र सिंह विर्क को रविवार गुरुग्राम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला किसान नेता तेजेंद्र सिंह विर्क से मिलने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में पहुंचे। इनेलो सुप्रीमो ने किसान नेता का कुशलक्षेम पूछा तथा उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।विदित रहे कि इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी और राष्ट्रीय उपप्रधान प्रकाश भारती राष्ट्रीय लोकदल के प्रधान महासचिव कुंवर पाल सिंह के साथ सोमवार को हिंसा स्थल पर तिकुनिया गांव पहुंचे थे। हिंसक घटना के बाद तिकुनिया गांव के गुरूद्वारा नानकसर में इकट्ठा हुए किसानों के साथ बैठ कर इनेलो नेताओं ने शहीद हुए किसानों की मौत पर अफसोस जताया। 

नफे सिंह राठी ने बताया कि इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला पीठ में दर्द होने के कारण स्वयं नहीं आ सके। इस दौरान नफे सिंह राठी ने इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला एवं अभय सिंह चौटाला द्वारा हिंसा में शहीद हुए किसानों के लिए भेजा गया शोक संदेश दिया।इनेलो नेताओं ने वहां मौजूद किसानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इनेलो पार्टी पहले दिन से ही भाजपा द्वारा बनाए गए तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ है और शहीद हुए किसान परिवारों के साथ खड़ी है। किसानों ने इनेलो के शीर्ष नेताओं द्वारा समर्थन देने और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को वहां भेजने पर धन्यवाद किया। इस घटना के बाद पूरे इलाके के लोगों में भाजपा के खिलाफ बड़ा रोष था। वहां मौजूद सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में किसान नेताओं ने बताया कि कैसे भाजपा के लोगों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। किसान नेताओं ने बताया कि भाजपा के लोग किसान नेता तेजेंद्र सिंह विर्क को मारना चाहते थे। इस हमले में तेजेंद्र सिंह विर्क बुरी तरह से घायल हो गए थे।

 

Tags: Om Parkash Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD