Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश के किसानों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : सुंदर शाम अरोड़ा

विधायक अरोड़ा ने पुरहीरा सहकारी सभा के 112 भूमिहीन किसानों व खेत मजदूरों को 1815588 रुपए के कर्जा राहत के चैक सौंपे

Sunder Sham Arora, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 Oct 2021

Last updated on: Oct 06, 2021, 00:00 IST

विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने हमेशा किसानों का हाथ थामा है और उनके कल्याण के लिए किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी है। वे गांव पुरहीरां में सहकारी कृषि सभा के सदस्य भूमिहीन किसानों व खेत मजदूरों को कर्जा राहत के चैक वितरण समारोह के दौरान संबोधित कर रहे थे।विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने इस दौरान 112 खेत मजदूरों व भूमिहीन किसानों को 1815588 रुपए के कर्जा राहत के चैक सौंपे। उन्होंने कहा कि कर्जा राहत योजना के अंतर्गत इस जिले के 46000 से अधिक ऐसे लाभार्थियों को कवर किया जाएगा, जिनका 104 करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया जाएगा।

सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से सभी वर्गों को अलग-अलग कल्याण योजनाओं के अंतर्गत कवर किया गया है। इसी कड़ी के अंतर्गत प्रदेश के खेत मजदूरों व भूमिहीन किसानों के भी करोड़ों रुपयों के ऋण माफी की गई है व इन कर्जों में सबसे अधिक रकम होशियारपुर जिले के हिस्से में आई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में किसान व खेत मजदूर बड़ी मुश्किल घड़ी से निकल रहे हैं परंतु पंजाब सरकार ने प्रदेश के भूमिहीन किसानों व खेत मजदूरों के 520 करोड़ रुपए के ऋण माफ कर बहुत बड़ा प्रयास किया है, जिससे इन परिवारों को काफी राहत मिलेगी।इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, अमरजीत चौधरी, रघुवीर दास, हरपाल सिंह पाला, एडवोकेट राम कुमार, सुच्चा सिंह, मंजीत सिंह नंबरदार, हरभजन सिंह, गुरपाल सिंह, रोशन लाल, सरफराज सिंह सफी, कुलदीप अरोड़ा, सोहन लाल, चिरंजी लाल भी मौजूद थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD