Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

डंडा राज की बजाय लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करो : चरणजीत सिंह चन्नी

लखीमपुर खीरी हादसे के पीडि़त परिवारों के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए गांधी स्मारक पर शांतमयी प्रदर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Oct 2021

Last updated on: Oct 05, 2021, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी की दुखदायक घटना की सख़्त निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि लोगों की आवाज़ दबाने के लिए डंडा राज लागू करने की बजाय लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान किया जाए। यहाँ गाँधी स्मारक भवन में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट साथियों, विधायकों और पार्टी वर्करों के साथ शांतमयी प्रदर्शन करते हुए संकल्प लिया कि वह भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकारों की ज्य़ादतियों के आगे झुकने वाले नहीं, क्योंकि भाजपा दहशत का राज कायम करके लोगों को डराना चाहती है।लखीमपुर खीरी की निर्दयी घटनाओं की तुलना जलियांवाला बाग़ हत्याकांड के साथ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में घटी यह घटना पहले बनाई गई थी और जानबूझकर भोले-भाले किसानों को कुचल दिया गया, जो कृषि कानूनों के खि़लाफ़ शांतमयी रोष प्रकट कर रहे थे। स. चन्नी ने कहा ऐसी कार्यवाहियों से किसानों के मनोबल को गिराने के लिए भाजपा के नापाक इरादे सफल नहीं होंगे, जो किसानों को संघर्ष के शांतमयी रास्ते से भटकाना चाहती है।

इसके बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी को गिरफ़्तार कर लेने की आलोचना की, जो दुख की इस घड़ी में लखीमपुर खीरी के पीडि़त परिवारों को एकजुटता प्रकट करने के लिए उनको मिलने के लिए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसी ज्य़ादतियों से कांग्रेस पार्टी और मज़बूत होकर उभरेगी, जिससे आखिर केंद्र में ही नहीं बल्कि बाकी राज्यों में भी भाजपा के शासन का अंत होगा।मुख्यमंत्री ने केंद्र को सचेत करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के संदर्भ में हमारे नौजवानों को क्रांतिकारी रास्ता अपनाने के लिए मजबूर ना किया जाए, जो इन्साफ लेने के लिए आखिर हमारे महान शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव और उधम सिंह से प्रेरणा लेंगे। स. चन्नी ने केंद्र से अपील की कि इन कृषि कानूनों को तुरंत रद्द किया जाए, जिससे शांतमयी माहौल खऱाब ना हो और अमन-शान्ति, सद्भावना और भाईचारक सांझ को हर हाल में कायम रखना हम सभी की मुख्य जि़म्मेदारी बनती है।इससे पहले मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन भेंट किए और लोकतांत्रिक हकों की रक्षा के लिए राष्ट्रपिता से प्रेरणा लेने के लिए दृढ़ संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री चण्डीगढ़ के यूथ कांग्रेस वर्करों के धरने में भी शामिल हुए और ‘भारत माता की जय’ और ‘वन्दे मातरम’ के नारे लगाए।इस प्रदर्शन में कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, राणा गुरजीत सिंह, परगट सिंह, संगत सिंह गिलजिय़ां, गुरकीरत सिंह कोटली के अलावा कई विधायकों और पार्टी नेताओं एवं वर्करों ने भी शिरकत की।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Lakhimpur incident , Lakhimpur Kheri News , Lakhimpur Kheri , Lakhimpur Kheri incident , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD