Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री ने लोगों की शिकायतों को प्राथमिक तौर पर निपटाने के लिए सिविल और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी और जवाबदेही पर दिया जोर

7445 लाभार्थीयों के लिए 12.73 करोड़ रुपए की कर्ज राहत स्कीम की प्रतीकात्मक शुरूआत के तौर पर चमकौर साहिब के 25 खेत कामगारों और भूमि रहित किसानों को दिए कर्ज माफी के सर्टीफिकेट

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Morinda, Aruna Chaudhary
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोरिंडा , 03 Oct 2021

Last updated on: Oct 03, 2021, 00:00 IST

राज्य भर के लोगों के लिए साफ और पारदर्शी प्रशासन यकीनी बनाने के लिए अपनी सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने आज कहा कि सभी सिविल और पुलिस अधिकारियों को लोगों की शिकायतों को पहल के आधार और तुरंत निपटाने के लिए जवाबदेह और जिम्मेदार बनाया जायेगा।मीशन लाल लकीर अधीन श्री चमकौर साहिब विधानसभा हलके की ग्रामीण सम्पत्तियों की डिजिटल मैपिंग के लिए ड्रोन तकनीक वाला पायलट प्रोजैक्ट लांच करने के साथ-साथ खेत कामगारों और भूमि रहित काश्तकारों को कर्ज माफी सर्टीफिकेट सौंपने के लिए करवाए गए राज्य स्तरीय समागम दौरान मोरिंडा में सार्वजनिक जलसे को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने सरकार के कामकाज में लोगों के भरोसे को फिर से बहाल करने के लिए लोगों खासकर गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों की जायज शिकायतों के तत्काल निपटारे की जरूरत पर जोर दिया।स. चन्नी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गलत कामों में शामिल पाया जाता है तो उसको बख्शा नहीं जायेगा जबकि निर्दोष और इमानदार को पुलिस किसी भी रूप में परेशान नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि प्रांतीय प्रशासन की तरफ से सभी सिविल और पुलिस अधिकारियों को पहले ही विस्तृत निर्देश जारी किये जा चुके हैं जिससे लोगों तक उनकी पहुँच यकीनी बनाई जा सके और साथ ही लोगों के नुमायंदों जैसे कि विधायक, सरपंचों, पंचों, कौंसलरों आदि को बनता सत्कार दिया जा सके।स. चन्नी ने भावुक होते हुए श्री चमकौर साहिब विधानसभा हलके के लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने दशमेश पिता श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी और साहिबजादों बाबा अजीत सिंह जी और बाबा जुझार सिंह द्वारा बख्शी इस पवित्र धरती के विनम्र सेवक के तौर पर उनकी लीडरशिप में भरोसा प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जीवन भर पूरी श्रद्धा, इमानदारी और वचनबद्धता के साथ क्षेत्र के विकास और लोगों की भलाई के लिए उनकी सेवा करने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की इच्छाओं का सम्मान करते हुए वह अगले 3-4 महीनों में इलाके के सर्वपक्षीय विकास को यकीनी बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोडेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र के लिए कई विकास प्रोजेक्टों का ऐलान भी किया जिनमें 114 करोड़ रुपए की लागत के साथ बेला-पनियाली सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग 344-ए के साथ जोड़ने वाला एक ओवरब्रिज, रायपुर और त्रिपड़ी की आई.टी.आईज में दो खेल स्टेडियम बनाने के अलावा श्री चमकौर साहिब में सिविल अस्पताल का नवीनीकरण शामिल है। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि मोरिंडा में रेलवे अंडरब्रिज जल्द ही शुरू कर दिया जायेगा और श्री चमकौर साहिब में बनने जा रही स्किल यूनिवर्सिटी स्थानीय नौजवानों को कुशल बनाकर इस क्षेत्र में रोजगार के मौकों को उत्साहित करने के लिए अहम भूमिका निभाएगी।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उनके साथ मौजूद राजस्व और पुनर्वास मंत्री श्रीमती अरुणा चैधरी के साथ मोरिंडा विधानसभा क्षेत्र के गाँवों में रिहायशी सम्पत्तियों की मैपिंग के लिए ड्रोन तकनीक का पायलट प्रोजैक्ट भी लांच किया जिससे योग्य लाभार्थीयों को मालिकाना अधिकार प्रदान किये जा सकें। इस दौरान गुरमीत सिंह और नरिन्दर सिंह निवासी वजीदपुर को मालिकाना प्रमाणपत्र भी दिए गए।बाद में उन्होंने कर्ज माफी स्कीम की प्रतीकात्मक शुरूआत के रूप में 25 खेत कामगारों और भूमि रहित किसानों को कर्ज राहत सर्टिफिकेट भी सौंपे। जिक्रयोग्य है कि इस स्कीम के अंतर्गत रोपड़ और मोहाली जिलों के 7445 लाभार्थीयों के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं की तरफ से दिए गए 12.73 करोड़ रुपए के कर्जे माफ किये जाने हैं।जिक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार ने पहले ही 31 जुलाई, 2017 को 2.85 लाख खेत मजदूरों और भूमि रहित किसानों के उनके सहकारी कर्जां की मूल रकम के सम्बन्ध में 520 करोड़ रुपए के कर्जे और 6 मार्च, 2019 तक उक्त रकम पर 7.0 प्रतिशत साधारण ब्याज माफ करने का फैसला किया है। ध्यान देने वाली बात है कि राज्य सरकार ने इससे पहले 5.85 लाख छोटे और सीमांत किसानों के 4700 करोड़ रुपए के कर्जे (2 लाख रुपए तक के फसलीय कर्जे) को माफ कर दिया था।इस मौके पर बोलते हुए राजस्व और पुनर्वास मंत्री श्रीमती अरुणा चैधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से हाल ही में कई गरीब-समर्थकीय पहलकदमियां की गई हैं, जो राज्य के प्रशासन में लोगों के भरोसे को बहाल करने में बहुत अहम साबित होंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि मीशन लाल लकीर अक्तूबर के अंत तक जरूर मुकम्मल हो जायेगा क्योंकि ड्रोन प्रोजैक्ट पहले ही जिला गुरदासपुर में पायलट प्रोजैक्ट के तौर पर लांच किया जा चुका है और डिजिटल मैपिंग के द्वारा ग्रामीण सम्पत्तियों की पहचान करने के लिए इसको अन्य सभी जिलों में भी इस्तेमाल किया जायेगा। इस दौरान सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार श्री विकास गर्ग ने अपने सवागती भाषण में मुख्यमंत्री को खेत मजदूरों और भूमि रहित किसानों के लिए कर्ज माफी स्कीम बारे जानकारी दी।इस मौके दूसरों के अलावा पूर्व विधायक भाग सिंह, स्थानीय नेताओं और पार्टी वर्करों के अलावा रूपनगर के सीनियर सिविल और पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Morinda , Aruna Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD