Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डी.जी.पी. इकबाल प्रीत सिंह सहोता द्वारा त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश

त्योहारों दौरान रहो सचेत, कुछ भी संदिग्ध या लावारिस वस्तु का पता चलने पर 112 या 181 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें: डीजीपी सहोता

Iqbal Preet Singh Sahota, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 02 Oct 2021

Last updated on: Oct 02, 2021, 00:00 IST

सरहदी राज्य पंजाब में शान्ति और सांप्रदायिक सद्भावना को यकीनी बनाने के मद्देनजर पंजाब के कार्यकारी डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने शनिवार को एस.ए.एस. नगर में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हैडक्वार्टर में एक उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता की।डीजीपी ने राज्य में आंतरिक सुरक्षा के मौजूदा हालात की समीक्षा की। इस दौरान एडीजीपी वरिन्दर कुमार, एडीजीपी आंतरिक सुरक्षा आर.एन. ढोके और एडीजीपी कांउटर इंटेलिजेंस और ओसीसीयू अमित प्रसाद भी शामिल थे।यह मीटिंग ऐसे समय में हुई है जब राज्य में ग्रेनेड और आरडीएक्स के साथ भरे टिफिन बॉक्सों की बरामदगी के अलावा अन्य हथियार और गोला बारूद भी बरामद हो रहे हैं, जो कि देश विरोधी तत्वों द्वारा राज्य में कानून व्यवस्था को भंग करने कि की जा रही भद्दी कोशिशों का संकेत है।

आंतरिक सुरक्षा विंग के सीनियर अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करने के बाद डीजीपी ने संतोष जताया कि पंजाब पुलिस आतंकवाद और देश विरोधी ताकतों से निपटने के लिए अलग-अलग ढंग अपनाकर बहुत बढिय़ा काम कर रही है और इस संबंध में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।उन्होंने कहा कि राज्य में स्थिति बिल्कुल शांतिपूर्ण है और पंजाब पुलिस किसी भी चुनौती के लिए तैयार है।डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने त्योहारों के मौसम के चलते देश विरोधी तत्वों पर चौकसी बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए इंटेलिजेंस अधिकारियों को 24-घंटे चौकस रहने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी को भी कानून अपने हाथों में लेने की आज्ञा न दी जाये और यदि कोई भी व्यक्ति हिंसक गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो उसके विरूद्ध सख्ती से निपटा जाये और तुरंत फौजदारी केस दर्ज किया जाये।डीजीपी सहोता ने पंजाब के लोगों को हर समय सचेत रहने की सलाह देते हुए कहा कि यदि उनको रेलों, बसों या रैस्टोरैंटों सहित कहीं भी कोई संदिग्ध या लावारिस वस्तु के बारे में पता चलता है तो तुरंत पुलिस को 112 या 181 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी जाये। इस दौरान, एडीजीपी आर.एन. ढोके ने डीजीपी को हाल ही में राज्य में हुई आतंकवादी और आपराधिक गतिविधियों से भी अवगत करवाया।

 

Tags: Iqbal Preet Singh Sahota , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD