Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के आयोजन को लेकर गोविंद ठाकुर ने बुलाई देव कारदारों की बैठक

कहा, देव परम्पराओं का खुले मन से करेंगे स्वागत

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 25 Sep 2021

Last updated on: Sep 25, 2021, 00:00 IST

15 अक्तूबर से 21 अक्तूबर, 2021 तक आयोजित किये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कुल्लू दशहरे में देव परम्पराओं के निर्वहन को लेकर शिक्षा मंत्री एवं अध्यक्ष दशहरा समिति गोविंद सिंह ठाकुर ने जिला के देवी-देवताओं के समस्त कारकूनों के साथ आज अटल सदन कुल्लू में बैठक का आयोजन किया। बैठक में कोविड के बीच दशहरे के आयोजन को लेकर विस्तारपूर्वक मंथन किया गया।अपने संबोधन में गोविंद ठाकुर ने कहा कि दशहरा में जिला के सभी भागों से देवी-देवता भाग लेंगे और सप्ताहभर ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में देवी-देवताओं का महाकुंभ श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केन्द्र बना रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरोना महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है और वैज्ञानिकों ने अक्तूबर माह के दौरान तीसरी लहर की आशंका जताई है, जिसके चलते कोविड नियमों का पालन करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर वाणिज्यिक गतिविधियां नहीं हो पाएंगी और न ही कलाकेन्द्र सजेगा।गोविंद ठाकुर ने कहा कि दशहरे के आयोजन को लेकर अभी 27 सितम्बर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष बैठक करेंगे और स्थिति के अनुसार तथा देव समाज से जुड़े लोगों के सुझावों के अनुरूप जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसका सभी सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी बुद्धिजीवी लोग, देवता कारदार संघ, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि, नगर निकाय व आम लोग सभी से दशहरा उत्सव मनाने के संबंध में सुझाव प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला देवास्था का बड़ा केन्द्र है और लोगों की भावनाओं का सम्मान करना उनका नैतिक दायित्व है।शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिला में सौ फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है और 15 अक्तूबर तक 60 फीसदी से अधिक लोगों को दोनों डोज प्रदान कर दी जाएगी। इस तरह से जिला कोरोना महामारी की दृष्टि से काफी सुरक्षित होगा। हालांकि, 18 साल से कम उम्र वालों को वैक्सीन नहीं लगी है, तो ऐसे में उनके जीवन को भी खतरे में नहीं डाला जा सकता। उन्होंने कहा कि जिला वर्तमान में केवल 23 एक्टिव मामले हैं और हर रोज केवल 4 या 5 मामले और कभी एक भी नहीं रिकार्ड किए जा रहे हैं। जिला के लिये यह राहत भरी खबर है। 

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भी हम सभी को कोरोना नियमों का पालन जरूरी तौर पर करना है।शिक्षा मंत्री ने ने कहा कि देवताओं के प्रति लोगों की गहन आस्था है और ऐसे भी किसी को भी दर्शन करने से वंचित नहीं किया जा सकता। अत्यधिक भीड़ को बलपूर्वक नियंत्रित करने के पक्ष मं वह विल्कुल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग जो ढालपुर मैदान आएंगे, देवता के दर्शन करने की उन्हें छूट होगी।कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि दशहरा उत्सव का आयोजन पूर्व की तरह ही किया जाना चाहिए। जहां जरूरत हो, वहां कोविड नियमों की अनुपालना करवाई जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय शिल्पकारों के उत्पादों की बिक्री के लिये स्टॉल लगाए जाने चाहिए।बंजार के विधायक सुरेन्द्र शौरी ने कहा कि सभी लोग दशहरा उत्सव का आयोजन चाहते हैं और इसके स्वरूप को अंतिम रूप देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बीच व्यवस्था बनाना भी जरूरी है और सख्ती भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक निश्चित दूरी कायम रखते हुए स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जा सकते हैं। इससे स्थानीय लोगों की आय बढ़ेगी और दशहरा के आयोजन के लिए धनराशि भी जुटाई जा सकती है।पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि दशहरा उत्सव सभी लोग मनाना चाहते हैं। सभी देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया जाना चाहिए। देव समागम के अलावा अन्य गतिविधियां शासन व प्रशासन नियमों के अनुसार करें।एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह तथा जिला कारदार संघ के अध्यक्ष जयचंद ठाकुर ने स्वागत भाषण में कहा कि जिला के समस्त देवी-देवताओं की मौजूदगी दशहरा उत्सव में सुनिश्चित बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में स्थानीय व्यापारियों के स्टॉल लगाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अन्य गतिविधियों के आयोजन पर अंतिम फैसला ले।उपायुक्त एवं दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव-2021 की रूपरेखा देव समाज से जुड़े लोगों तथा चुने हुए प्रतिनिधियों के सुझावों के अनुरूप ही तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड नियमों की अनुपालना करना सभी का दायित्व है और मैदान की क्षमता का 50 प्रतिशत भाग का ही उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक भीड़ को निमंत्रण नहीं दिया जा सकता, इसे नियंत्रित करना मुश्किल होगा।नगर परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मंहत, जिला महामंत्री अखिलेश कपूर, दिनेश सेन, प्रताप ठाकुर, जोग राम, बडी संख्या में देव समाज के प्रतिनिधियों सहित समस्त विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD