Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा जालंधर में 101 एकड़ ज़मीन में श्री गुरु रविदास चेयर स्थापित करने की घोषणा

डेरा सच्चखंड बल्लां में माथा टेका

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Ballan, Jalandhar, Santokh Singh Chaudhary, Chaudhary Santokh Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बल्लां(जालंधर) , 22 Sep 2021

Last updated on: Sep 22, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से आज गुरु रविदास जी के जीवन, फलसफे और शिक्षाओं के प्रसार के लिए 101 एकड़ ज़मीन में श्री गुरु रविदास चेयर स्थापित करने की घोषणा की गई।मुख्यमंत्री, जोकि उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा के साथ डेरा सच्चखंड बल्लां में माथा टेकने के लिए आए थे, ने कहा कि डेरे के साथ लगती ज़मीन में चेयर स्थापित की जायेगी और डेरे की तरफ से ही इसका प्रबंधन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से आने वाले दस वर्षों के लिए चेयर के संचालन और रख-रखाव को विश्वसनीय बनाया जायेगा। चन्नी ने आशा प्रकट की कि यह अति आधुनिक चेयर श्री गुरु रविदास महाराज जी के जीवन और फलसफे पर विशाल खोज केंद्र के तौर पर उभरेगी।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी तरफ से गुरूवार को कपूरथला में बाबा साहिब डा. बी. आर. अम्बेदकर को समर्पित अजायब घर का भी नींव पत्थर रखा जायेगा। इसी तरह राज्य में बाबा साहिब के नाम पर एक मैनेजमेंट कालेज भी स्थापित किया जायेगा। चन्नी ने कहा कि लोगों को उच्च शिक्षा देने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुशकिस्मत हैं कि उनको पदभार संभालने के बाद इस पवित्र धरती पर नतमस्तक होने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह धरती श्री गुरु रविदास महाराज जी के लाखों पैरोकारों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रही है, जिन्होंने समूची मानवता को समानतावादी समाज का पाठ पढ़ाया। चन्नी ने यह भी कहा कि इस पवित्र स्थान के दर्शन करके उनके मन को बहुत शांति मिली है।मुख्यमंत्री ने डेरे की तरफ से लोगों की सामाजिक और आर्थिक कल्याण में निभाई गई भूमिका की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि लोगों को श्री गुरू रविदास महाराज जी की शिक्षाओं और फलसफे के साथ जोडऩे के अलावा डेरा समाज के जरूरतमंद और गरीब वर्ग को उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में हमेशा अहम भूमिका निभाता रहा है। चन्नी ने डेरे की तरफ से लोगों के कल्याण के लिए दीं जा रही सेवाओं की भी प्रशंसा की।इससे पहले जालंधर से लोकसभा मैंबर चौधरी संतोख सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री का डेरे में पहुँचने पर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए बड़े गर्व की बात है कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से चन्नी को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर डेरा प्रमुख बाबा निरंजन दास की तरफ से मुख्यमंत्री को शॉल और सिरोपा भेंट किया गया।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Ballan , Jalandhar , Santokh Singh Chaudhary , Chaudhary Santokh Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD