इस साल 'टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग- 2022' सिस्टम में 99 देशों के हज़ारों विश्वविद्यालयों ने भाग लिया, जहां लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) को 'क्लिनिकल एंड हेल्थ' विषय के लिए भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों में 8वां स्थान मिला है। इस प्रतिष्ठित रैंकिंग के लिए एलपीयू को अमेरिका के टेक्सास स्टेट यूनिवर्सिटी और भारत के एएमयू के साथ रैंकिंग सिस्टम के 601+ बैंड में शामिल किया गया है। इसी तरह, कनाडा के विंडसर विश्वविद्यालय और भारत के कलकत्ता विश्वविद्यालय के साथ लीग साझा करते हुए 601-800 बैंड के लिए एलपीयू को लाइफ साइंसेज में भी 10वां स्थान मिला है।एलपीयू ने दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में कई रैंक हासिल की हैं। विषयवार रैंकिंग भौतिक विज्ञान, जीवन विज्ञान, मनोविज्ञान और क्लिनिकल एंड हेल्थ विषयों सहित विभिन्न धाराओं में जारी की जाती है। कई यूनिवर्सिटियों के मुकाबले में एलपीयू ने क्लिनिकल एंड हेल्थ और लाइफ साइंसेज विषयों के लिए भारत में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने लाइफ साइंसेज के लिए पहला स्थान हासिल किया है; जबकि, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने क्लीनिकल और स्वास्थ्य क्षेत्रों में पहली रैंकिंग हासिल की है।
इसके अलावा, आई आई टी भुवनेश्वर, आई आई टी मंडी और मुंबई विश्वविद्यालय के साथ ओवरआल 1000-1200 बैंड में भी एलपीयू को शामिल किया जहाँ इसे भारत भर में कुल मिलाकर 37वें स्थान पर रैंक मिला है। इस महत्वपूर्ण रैंकिंग के लिए, एलपीयू को आईआईटी भुवनेश्वर, आईआईटी मंडी और मुंबई विश्वविद्यालय के साथ 1000-1200 बैंड में शामिल किया गया है।इस रैंकिंग प्रक्रिया को दुनिया में सबसे विविध और गोल्ड स्टैण्डर्ड विश्वविद्यालय रैंकिंग प्रणाली माना जाता है। वास्तव में, भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ़ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट की निरफ (एनआईआरएफ) 2021 रैंकिंग सहित कई अग्रणी रैंकिंग एजेंसियों से पहले से ही एलपीयू ने शीर्ष रैंकिंग प्राप्त कर अब इस ताजा रैंकिंग से एलपीयू लगातार दुनिया और देश के विद्यार्थियों को लक्षित करने के लिए सबसे भरोसेमंद शैक्षणिक संस्थान साबित हो रहा है।विश्वविद्यालय के फैकल्टी और स्टाफ सदस्यों की सभा को संबोधित करते हुए, एलपीयू के चांसलर श्री अशोक मित्तल ने साझा करते हुए सभी को प्रेरित किया: “वास्तव में, एलपीयू में हम सभी को प्रतिष्ठित विश्व रैंकिंग प्रणाली में प्रवेश करके इस महत्वपूर्ण क्षण पर अत्यंत गर्व है। ऐसी प्रख्यात रैंकिंग में अपनी भागीदारी के पहले वर्ष के भीतर, ही एलपीयू ने न केवल देश के सैकड़ों संस्थानों को पछाड़ दिया है, बल्कि दुनिया के शीर्ष कुछ विश्वविद्यालयों के साथ स्थान हासिल करके दुनिया में अपनी काबिलियत भी साबित की है। हम इस अनुकरणीय मील के पत्थर को हासिल करके बेहद खुश हैं। अब, हम सभी को निकट भविष्य में भी इस तरह के कई अन्य अवार्ड प्राप्त करने के लक्ष्य को जारी रखने के लिए और अधिक प्रेरित रहना चाहिए।"