Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

होशियारपुर में दो माह में लगे रोजगार मेलों में 10 हजार से ज्यादा नौजवानों को दिया गया रोजगार: सुंदर शाम अरोड़ा

उद्योग मंत्री ने जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो में लगे अंतिम मैगा रोजगार मेले में शिरकत कर बढ़ाया नौजवानों का हौंसला

Sunder Sham Arora, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 17 Sep 2021

Last updated on: Sep 17, 2021, 00:00 IST

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार अभियान के अंतर्गत जिले में पिछले दो माह ब्लाक स्तर से लेकर मैगा रोजगार मेलों में 10 हजार से ज्यादा नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाया जा चुका है, जो कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की दूरदर्शी सोच के कारण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर दिलाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है, जिसके अंतर्गत नौजवानों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के मुताबिक रोजगार मुहैया करवाया जा रहा है। वे आज जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो में आयोजित चौथे व अंतिम मैगा रोजगार मेले का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने रोजगार मेले में इंटरव्यू देने आए नौजवानों से बातचीत कर उनका हौंसला भी बढ़ाया। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार व डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात भी मौजूद थे।उद्योग मंत्री ने कहा कि जिले में लगे रोजगार मेलों में नौजवानों ने काफी उत्साह दिखाया है। उन्होंने बताया कि इन मैगा रोजगार मेलों की विशेषता यह है कि यहां हर शैक्षणिक योग्यता वाले को उसकी योग्यता के अनुसार रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से घर- घर रोजगार  अभियान के माध्यम से जहां लाखों नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाया गया है वहीं सरकार की ओर से भी विभिन्न विभागों के लिए रिकार्डतोड़ सरकारी नौकरियां निकाली गई है, जिसमें लाखों नौजवानों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।  

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि आज अंतिम मैगा रोजगार मेले में 1300  से ज्यादा उम्मीदवारों ने शिरकत की जिनमें से 644 उम्मीदवारों का मौके पर चयन कर लिया गया जबकि 49 उम्मीदवारों को शार्ट लिस्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि इस माह चार मैगा रोजगार मेले जिले के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए गए हैं और आज चौथा व अंतिम मैगा रोजगार मेला है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेलों में जिले के अलावा अन्य जिलों में पड़ोसी राज्यों से भी नौजवान रोजगार के लिए आते हैं जो कि हमारे रोजगार मेले की सबसे बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेलों के माध्मय से हम एक ही छत के नीचे अलग-अलग नामी कंपनियों को बुलाते हैं और उम्मीदवार अपनी इच्छा व योग्यता से किसी भी कंपनी में इंटरव्यू दे सकता है।अपनीत रियात ने बताया कि आज के मैगा रोजगार मेले में जिले के नामी प्राइवेट स्कूलों के अलावा मैडिकल क्षेत्र की कंपनियों की ओर से विशेष तौर पर स्टाफ नर्सों(ए.एन.एम, जी.एन.एम व बी.एस.सी नर्सिंग) की भर्ती की गई है। इसके अलावा हैवल्ज बद्दी, ल्यूमिनस गगरेट, टी.डी.एस. प्राइवेट लिमिटेड लुधियाना, एशियन टायर्ज जालंधर, ऊषा मार्टिन की ओर से आई.टी.आई, डिप्लोमा व बी.टैक(मकैनिकल इंजीनियर),  सोनालिका ट्रैक्टर्ज लिमिटेड(रोटावेटर) की ओर से वी.एम.सी प्रोग्रामर, डी.आई.ई फीटर, डी.आई.सी. स्टोर, ग्रिनडर आपरेटर, लेजर आपरेटर, प्लाजमा आपरेटर व इलैक्ट्रीकल मैंटेनेंस के क्षेत्र में अनुभवी उम्मीदवारों का चुनाव किया गया है। इस दौरान उन्होंने रोजगार मेलों के प्रबंध में अहम भूमिका निभाने के लिए जी.ओ.जीज का भी आभार व्यक्त किया।इस मौके पर पार्षद बलविंदर बिंदी, अजीत सिंह लक्की, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह, प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा भी मौजूद थे।

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD