Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग को और मज़बूत करने के लिए किये गए कई प्रयास : अरुणा चौधरी

विभाग ने कोविड लोगों की मदद करने में अहम भूमिका निभाई

Aruna Chaudhary, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Punjab Social Security, Women and Child Development
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Sep 2021

Last updated on: Sep 16, 2021, 00:00 IST

पंजाब के सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी ने आज यहाँ कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग को और मज़बूत करने के लिए कई प्रयास किये गए हैं जिससे ज़मीनी स्तर तक लोगों को सामाजिक सुरक्षा के अधीन सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचता किया जा सके।श्रीमती चौधरी आज यहाँ पोषण अभ्यान माह के अंतर्गत करवाए गए राज्य स्तरीय वर्कशाप की अध्यक्षता कर रहे थे। विभाग द्वारा 1 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2021 तक राज्य भर में पोषण माह मनाया जा रहा है।इस मौके पर बोलते हुये उन्होंने कहा कि विभाग में बड़े स्तर पर पंजाब सरकार की तरफ से भर्ती की गई और साथ ही साथ् ायोग्य अधिकारियों /कर्मचारियों को तरक्कियां भी दी गई। श्रीमती चौधरी ने कहा कि हमारा यह विभाग प्रत्यक्ष तौर पर समाज सेवा से जुड़ा हुआ है और सभी ही खुशकिस्मत वाले हैं कि हमें समाज के उन लोगों की मदद करने का सौभाग्य मिला है, जिनकी मदद करने वाले बहुत कम होते हैं।इस मौके पर विभाग के अधिकारियों से अपील की कि वह पंजाब सरकार की तरफ से विभाग के द्वारा शुरू किये गए विभिन्न प्रोजेक्टों को अगामी तीन माह में मुकम्मल कर लें । श्रीमती चौधरी ने कहा कि विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कोरोना महामारी के दौरान लोगों की मदद करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर हमारी आंगनवाड़ी वर्करों की तरफ से अपनी जान को जोखिम में डाल कर लोगों की कीमती जानें बचाई।

उन्होंने आंगनवाड़ी वर्करों से अपील की कि वह गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं, कुपोषित बच्चों की तरफ ओर ध्यान दें।इस मौके पर बोलते हुये विभाग के प्रमुख सचिव राज़ी पी. श्रीवास्तव ने कहा कि विभाग की तरफ से शुरू किये गए पोषण वाटिका के सार्थक निष्कर्ष सामने आ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वह आंगनवाड़ी केन्द्रों में फलदार वृक्षों के साथ-साथ मेडिसनल पेड़ लगाने की ओर भी ध्यान दें और यह पेड़ आंगनवाड़ी केंद्र के नज़दीक सांझा ज़मीनों पर भी लगाए जाएँ जिससे स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ हो सके।आज के इस समागम के दौरान डिजिटल पेरेंट्स मार्गदर्शक रिपोर्ट भी जारी की गई।उन्होंने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि वह विभाग द्वारा किये जा रहे रचनात्मक कामों को अधिक से अधिक प्रसार करें। इस मौके पर बढ़िया काम करने वाले जिलों का भी सम्मान किया गया। बेहतर कारगुज़ारी दिखाने वाली श्रेणी में पहले नंबर पर रूपनगर ज़िला रहा, जबकि दूसरे नंबर पर होशियारपुर, तीसरे नंबर पर जालंधर और चौथे नंबर पर फाजिल्का रहा। इसी तरह पोषण माह की गतिविधियों के लिए पहले नंबर पर साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, दूसरे नंबर पर फ़िरोज़पुर, तीसरे नंबर पर रूपनगर, चौथे नंबर पर मुक्तसर और जालंधर पाँचवे नंबर पर रहा। इसी तरह प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पहले नंबर पर साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, दूसरे नंबर पर मानसा, तीसरे नंबर पर बरनाला, चौथे नंबर पर फरीदकोट और पठानकोट पाँचवे नंबर पर रहा।इस मौके पर अन्यों के इलावा डायरैक्टर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास श्री विपुल उज्जवल, ज्वाइंट डायरैक्टर श्रीमती विम्मी भुल्लर और विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

 

Tags: Aruna Chaudhary , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Punjab Social Security , Women and Child Development

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD