Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पवन कल्याण के साथ स्क्रीन साझा करने के लिए आभारी हूं : राणा दग्गुबाती

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Rana Daggubati, Pawan Kalyan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 10 Sep 2021

Last updated on: Sep 10, 2021, 00:00 IST

अभिनेता राणा दग्गुबाती जल्द ही अपने प्रोजेक्ट 'भीमला नायक' में प्रसिद्ध तेलुगु स्टार और राजनेता पवन कल्याण के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। इसमें राणा का लुक अभी छुपा हुआ है, वहीं वह पवन के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। 'भीमला नायक' मलयालम फिल्म 'अय्यपयम कोशियाम' की तेलुगु रीमेक है, जिसमें पवन एक पुलिस वाले का किरदार निभाते नजर आएंगे। पवन कल्याण के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने आईएएनएस को बताया, "पावर स्टार पवन कल्याण के साथ काम करने का मौका मिलना वाकई शानदार रहा है और मैं इतने बड़े पैमाने की फिल्म में उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए आभारी हूं। अब कि शूटिंग पूरी ताकत से शुरू हो गई है, मैं फिल्मों के लिए पूरी तरह तैयार हूं।"

इसके अलावा राणा को अपनी फिल्म 'विराटपर्वम' की रिलीज का भी इंतजार है, जिसमें अभिनेत्री साई पल्लवी भी हैं। उनका कहना है कि उनके सभी प्रोजेक्ट वास्तव में रोमांचक हैं। वे कहते हैं, "ये सभी कहानियां बहुत ही रोमांचक हैं और विभिन्न स्तरों पर मुझे आकर्षित करती हैं। मैं इन दिलचस्प परियोजनाओं का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।" राणा के अभिनेता शाहरुख खान की अगली फिल्म का भी हिस्सा होने की अफवाह है, जिसे एटली द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह जल्द ही शाहरुख, नयनतारा और प्रियामणि अभिनीत फिल्म की शूटिंग में शामिल होंगे।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Rana Daggubati , Pawan Kalyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD