Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सुंदर शाम अरोड़ा ने गांवों में जाकर लाभार्थियों को सौंपे बढ़ी हुई पेंशन के चैक

कहा दोगुनी पेंशन जरुरतमंद व गरीब परिवारों के लिए होगी बड़ी आर्थिक मदद

Sunder Sham Arora, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 01 Sep 2021

Last updated on: Sep 01, 2021, 00:00 IST

पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने गांव बसी गुलाम हुसैन, बजवाड़ा कलां, शेरगढ़, अज्जोवाल व आदमवाल के अलावा स्थानीय वार्ड नंबर 46 व 30 में स्वयं जाकर साामजिक सुरक्षा पेंशन के अलग-अलग  लाभार्थियों को राज्य सरकार की ओर से 1500 रुपए की पेंशन के चैक सौंपे। लाभार्थियों को चैक सौंपते हुए उद्योग एवं वाणिज्य  मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से पेंशन की मासिक रकम दोगुनी करने से जरुरतमंद व गरीब परिवारों को हर माह 1500 रुपए उनके खातों में पड़ेंगे, जिससे इन परिवारों को कई घरेलू खर्चों में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र में कुल 18448 लाभार्थियों को बुढ़ापा, विधवा, आश्रित, दिव्यांग आदि पेंशनों का लाभ मिलेगा, जिनमें 12864 लाभार्थी शहरी क्षेत्र व 5584 ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित हैं।गांव बजवाड़ा कलां  में 25 अलग-अलग कैटागिरियों के लाभार्थियों को बढ़ी हुई पेंशन देने के समय सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से यह रकम दोगुनी करने से गांव के 634 लाभार्थियों के खातों में पेंशन डाल दी गई है। इसी तरह गांव बसी गुलाम हुसैन में उद्योग मंत्री ने 20 व गांव शेरगढ़ में 20 लाभार्थियों को चैक सौंपे जबकि इन गांवों में क्रमवार 299 व 291 लाभार्थियों को बढ़ी पेंशन मिलेगी। 

गांव आदमवाल व अज्जोवाल में क्रमवार 20 व 25 लाभार्थियों को मासिक पेंशन के चैक सौंपे गए जबकि इन गांवों में क्रमवार 416 व 357 लाभार्थियों के खातों में 1500 रुपए मासिक पेंशन जाएगी। शहर के वार्ड  नंबर 46 व 30  में उद्योग मंत्री ने 20 व 15 लाभार्थियों को खुद चैक सौंपते हुए कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने समाज के एक बड़े वर्ग से जुड़ा अहम वादा पूरा कर पिछली सरकार की ओर से दी जा रही मासिक पेंशन की रकम को तीगुना कर दिया है।सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार हर वर्ग की हितैषी है, जिसके चलते हर वर्ग की भलाई के लिए प्रशंसनीय प्रयास किए गए हैं, जिनमें आशीर्वाद स्कीम की रकम 51 हजार रुपए करना, महिलाओं को सरकारी बसों में नि:शुल्क सफर मुख्य तौर पर शामिल है ताकि महिलाओं का मान-सम्मान और बढ़ सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर से सर्वांगीण विकास के लिए एक के बाद एक प्रोजैक्ट दिया जा रहा है, जिससे शहर व इसके आस-पास के क्षेत्रों में रिकार्ड विकास दर्ज किया गया है।इस मौके पर ब्लाक देहाती अध्यक्ष कैप्टन कर्म चंद, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, सरपंच सतिंदर सिंह, सरपंत सतवीर, सरपंत नरवीर सिंह, सरपंच प्रीति, सरपंच सुदेश कुमार, राम लाल बैंस, पूर्व सरपंच उजागर सिंह, बिंदू शर्मा, सरपंत मनप्रीत सिंह, ब्लाक समिति सदस्य साधु सिंह व किरनजीत सिंह मल्ली आदि मौजूद थे।                                          

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD