Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब के सरकारी स्कूल के 882 स्टूडेंट्स ने नीट-यूजी पास किया, 2 साल में 100% की बढ़ोतरी : हरजोत सिंह बैंस अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तलवाड़ा में 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या में लिया हिस्सा मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया गर्मियों में टैनिंग से बचने को सिर्फ सनस्क्रीन काफी नहीं, त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपीएसडीएमए भवन का किया लोकार्पण मध्य प्रदेश कैबिनेट ने 9 बड़े विधेयकों को दी मंजूरी पुंछ-राजौरी में बाढ़ का कहर, 10 की मौत एससीओ संस्कृति मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए गजेंद्र सिंह शेखावत मध्य प्रदेश कैबिनेट ने यूसीसी विधेयक को दी मंजूरी सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने डॉ. हुसैन अली म्विनी से की मुलाकात मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का पहला बर्थडे, शेयर कीं खास तस्वीरें विशाखापत्तनम के पास ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की मौत 'झनक झनक पायल बाजे' से दुनिया में गूंजा पं. समता प्रसाद के तबले का जादू 20 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और कार्तिकेय की पूजा करना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:06 से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त हंगामा करने से राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, संसद सुचारू चलाने में करें सहयोग : किरेन रिजिजू पीवी सिंधु ने ऐतिहासिक जापान ओपन सुपर 750 खिताब जीता गंगा आरती में भावविभोर हुईं रेखा गुप्ता, दशाश्वमेध घाट पर किया पूजन भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यहां की संस्कृति और परंपरा का सम्मान करना होगा : सीएम योगी आदित्यनाथ सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करने को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा रामनगर-देहरादून के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन को अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

 

यिंग के खिलाफ अगली बार अलग भाविना को देखेंगे : भाविना पटेल

Sports News, Tokyo Olympics, Tokyo Olympic Games, Olympic Games, Tokyo 2020 Paralympic Games, Table Tennis, Bhavina Patel, Tokyo Paralympic Games
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

टोक्यो , 29 Aug 2021

Last updated on: Aug 29, 2021, 00:00 IST

टोक्यो पैरालम्पिक में महिला टेबल टेनिस एकल क्लास 4 वर्ग में रजत पदक जीतने वाली पैरा एथलीट भाविना पटेल ने कहा है कि भविष्य में लोग उन्हें जब भी चीनी खिलाड़ी जोउ यिंग के खिलाफ खेलते देखेंगे तो इन्हें अलग भाविना नजर आएगी। विश्व रैंकिंग में 12वें नंबर की खिलाड़ी भाविना को फाइनल मुकाबले में यिंग के हाथों 19 मिनट तक चले मुकाबले में 7-11, 5-11, 6-11 से हार का सामना करना पड़ा। भाविना ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि मैंने पदक जीता लेकिन साथ ही थोड़ा निराश हुई हूं। मैं थोड़ी नर्वस हो गई थी। हालांक मैं आप सभी को आश्वस्त करती हूं कि जब भी भविष्य में मैं यिंग का सामना करूंगी तो आप एक अलग भाविना देखेंगे। उन्होंने मुझसे बेहतर खेला।" भाविना के पति निकुल ने कहा, "हमारी शादी को चार वर्ष हो गए हैं। मैं यह कहना चाहता हूं कि वह मुझसे ज्यादा मजबूत हैं। रियो से पहले उनके दस्तावेज को लेकर कोई परेशानी थी जिसके कारण उन्होंने अवसर मिस कर दिया। हम दोनों निराश थे लेकिन मैं बहुत खुश हूं जिस तरह भाविना ने वापसी की।" भाविना ने कहा, "अगर ऐसा नहीं होता तो मैं यहां पदक नहीं जीत पाता। मैं जिस दौर से गुजरी मैं नहीं चाहती कि जो लोग दिव्यांग है उन्हें इन चीजों का सामना करना पड़े।" भारतीय पैरालम्पिक समिति (पीसीअई) की अध्यक्ष दीपा मलिक ने भी भाविना की जीत पर खुशी जाहिर की।

 

Tags: Sports News , Tokyo Olympics , Tokyo Olympic Games , Olympic Games , Tokyo 2020 Paralympic Games , Table Tennis , Bhavina Patel , Tokyo Paralympic Games

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD